लाइव न्यूज़ :

8 जुलाई राशिफल: अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, राशि के अनुसार जानें कैसा बीतेगा आपका दिन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 8, 2020 06:29 IST

8 July 2020 Horoscope Today Wednesday: हम आपको बता रहे हैं आज 8 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (8 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये बुधवार 08 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के रिश्तों में आज मिठास भरेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।  स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आपको कई मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आज आपको दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं आएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक धन की प्राप्ति संभव है। महत्वपूर्ण व्यक्ति सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। करियर में तरक्की के लिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आपके लिए आज का दिन अपनी रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने का है। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। नई नौकरी के लिए कोशिश कर सकते हैं। घर के किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।किसी रिश्तेदार से समस्या का हल निकाल सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। दूसरों की बजाय खुद के विवेक से फैसले लें। आपके लिए कुछ अच्छे अवसर आने वाले हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्यार के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ बहुत अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आज दूसरों की बातों में न आयें। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी महिला की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। संतान की गतिविधियां चिंता में डाल सकती हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको इनकम के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। पुरानी परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। आपके जीवन मे सकारात्मकता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। दूसरों की भलाई करने में आनंद मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। किसी नई परियोजना के लिए पैसा जमा कर सकते है। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): युवाओं को करियर के अच्‍छे विकल्‍प मिल सकते हैं। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेगी। काम समय से पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ समय गुजारेंगे। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचित धन में बढ़ोतरी होगी। आपको पारिवारिक जरूरतों पर भी ध्यान देने की जरुरत है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज भाग्य आज आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): करियर के मामले में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के संकेत हैं। किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है।  पैसे उधार देने का अच्छा समय नहीं है। किसी खास रिश्तेदार से खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग