लाइव न्यूज़ :

7 जुलाई राशिफलः बिन बुलाए मेहमान घर आ सकते हैं, जानें राशिफल के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 7, 2020 06:20 IST

7 July 2020 Horoscope Today Tuesday: हम आपको बता रहे हैं आज 7 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (7 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये मंगलवार 07 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष (Aries Daily Horoscope) : चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। पारिवारिक जीवन में कम ध्यान दे पायेंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से उन्नतिकारक होगा। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

वृष (Taurus Daily Horoscope) : मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम के बीच अहंकार को न आने दें। बिन बुलाये अतिथि घर आ सकते हैं।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope) : स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। भाग्य का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पायेगा। आवश्यक कार्यों में देरी हो सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। घर में क्लेश का वातावरण होगा।

कर्क (Cancer Daily Horoscope) : व्यापारिक लेन-देन लाभकारी सिद्ध होंगे। पूरा दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ भरा रहेगा। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। लोग आपकी कमियाँ ढूँढ सकते हैं। कारोबारी सम्बन्धों में बिखराव होने की आशंका है।

सिंह (Leo Daily Horoscope) : विरोधी पराजित होंगे। उच्चाधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पुराने ऋण को चुकाने के लिये दिन उत्तम है। मानसिक चिन्ता से मुक्ति मिलेगी। माता के विचारों से असहमत होंगे।

कन्या (Virgo Daily Horoscope) : सन्तान सुख की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थियों का मन भटक सकता है। खेलकूद और ललित कलाओं में रुचि लेंगे।

तुला (Libra Daily Horoscope) : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर चिन्तित रहेंगे। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य में कमी आयेगी। आलस्य आप पर हावी रहेगा। तनाव और थकान से बचने के लिये शान्त रहें और विवादों से दूर रहें। मौसमी बुखार हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में नये सम्पर्क आपको बड़ी सफलता की तरफ लेकर जा सकते हैं। आपका मान-सम्मान और आत्मविश्वास दोनों ही बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope) : आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। नजदीकी लोग आपके ईर्ष्या रख सकते हैं। दूसरों के मामलों के हस्तक्षेप से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े निवेश में सावधानी रखें।

मकर (Capricorn Daily Horoscope) : मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष तौर पर लाभकारी है। नयी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने रुके हुये कार्य शीघ्रता से पूरा कर लेंगे। प्रेमी जन से भविष्य में विवाह के विषय में चर्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope) : स्थायी सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। माइग्रेन के रोगियों की पीड़ा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आयें। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। खर्चों में एकाएक वृद्धि हो सकती है।

मीन (Pisces Daily Horoscope) : दाम्पत्य जीवन की समस्या का निवारण होगा। यदि जॉब में हैं तो आज मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लव पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग