लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ पर सुहागनें भूल से भी ना करें ये 7 काम, बनेंगी पाप की भागी

By गुलनीत कौर | Updated: October 27, 2018 07:37 IST

हिन्दू धर्म में व्रत को तपस्या माना जाता है और इस तपस्या के दौरान सोने से व्रत का फल नहीं मिलता।

Open in App

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने में आता है, जो कि इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर-नवंबर में पड़ता है। यह पर्व सुहागन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। विशेषतः यह पर्व उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में ही मनाया जाता है। इस साल 27 अक्टूबर को सुहागनें अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत करेंगी। लेकिन व्रत के दौरान उन्हें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए यह उन्हें जानना चाहिए।

करवा चौथ प्यार और विशवास का पर्व और जो पति-पत्नी के आपसी रिश्ते को मजबूत बनाता है। इस व्रत के नियम, पूजन विधि के अलावा और भी कई बातें हैं जिनका पालन किया जाना अति आवश्यक होता है।

करवा चौथ के दौरान कुछ कार्यों को भूल से भी नहीं करना चाहिए, ये अपशकुन माने जाते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं:

1. किसी सुहागन को बुरा भला ना कहें: करवा चौथ पर आप व्रत कर रही हैं या नहीं, लेकिन भूल से भी इसदिन किसी सुहागन से बहस ना करें, उसपर क्रोध ना करें

2. व्रत सामग्री को कचरे में ना फेंके: यदि व्रत के दिन आपके हाथ से व्रत की कोई सामग्री या श्रृंगार की चीज खराब हो जाए तो इसे कचरे में ना फेंके। इसे संभालकर किसी स्थान पर रखक दें और बाद में बहते जल में प्रवाहित कर दें

ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर पति जरूर करे ये 11 काम, जिंदगी भर के लिए आप पर फिदा हो जाएगी पत्नी

3. विचारों पर रखें नियंत्रण: इस दिन व्रत कर रही महिलाएं अच्छा सोचें और अच्छी बातें ही करें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। अपने या किसी के भी पति के बारे में बुरा ना कहें

4. नुकीली चीजों से दूर रहें: व्रत कर रही महिलाएं नुकीली और तेज धार वाली चीजें जैसे कि कांची, चाकू, सुई, आदि से दूर रहें। इसदिन इनका इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है

5. ऐसे खेल ना खेलें: व्रत में अक्सर महिलाएं भूख से अपना ध्यान हटाने के लिए पत्ते खेलती हैं या साथ बैठकर दूसरी महिलाओं की चुगली खेलती हैं। ऐसा कोई भी कार्य करना अपशकुन माना जाता है

6. सोना नहीं है: मानते हैं कि व्रत के दिन दिनभर भूखा-प्यासा रहना आसान नहीं होता लेकिन इससे बचने के लिए नींद ना सहारा ना लें। हिन्दू धर्म में व्रत को तपस्या माना जाता है और कोई भी तपस्या नींद से खण्डित होती है

7. इन चीजों का सेवन ना करें: चांद देखने के बाद जब व्रत खोलें तब सात्विक भोजन का ही सेवन करें। मांस, मछली, अंडा आदि का सेवन अपशकुन माना जाता है। इसदिन घर में अन्य सदस्य भी ऐसी चीजें खाने से बचें

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल