लाइव न्यूज़ :

Numerology, 6th June: आज है आपका जन्मदिन, जानिए अंकशास्त्र के अनुसार कैसा है आपका भविष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2019 04:58 IST

आप खुशमिजाज किस्म के शख्स हैं। ऐसे में आपके कई दोस्त बनेंगे। आप दूसरों पर बहुत जल्द भरोसा करते हैं। यह आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे6 जून को अगर आपका हुआ है जन्म, तो जानिए अंक विद्या क्या कहता हैअंक विद्या के अनुसार 6 जून को जन्में लोग मजाकिया, खुश रहने वाले और आशावान व्यक्तित्व वाले लोग होते हैं6 जून को पैदा होने वाले ज्यादातर लोग आकर्षक और खूबसूरत होते हैं

हमारे जिंदगी में अंक कई मौकों पर बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। ये अंक न केवल हर शख्स के गुण को बताते हैं बल्कि भविष्य की ओर भी इशारा करते हैं। अगर आपका जन्म 6 जून को हुआ है तो जानिए, आपकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक और दिलचस्प बातें.... 

6 जून को पैदा हुए होते हैं बेहद महत्वकांक्षी

आप मजाकिया, खुश रहने वाले और आशावान व्यक्ति हैं। आप सोच से काफी उदार हैं। हालांकि, आप मुखर हैं और अभिव्यक्ति के लिहाज से भी खुले किस्म के शख्स हैं। आप में रिस्क उठाने की हिम्मत हैं और सफल होने तक लगातार कोशिश जारी रखने की क्षमता है। आपकी खूबी है कि आप जल्द हिम्मत नहीं हारते।

आप आजाद ख्याल रहना पसंद करते हैं और दूसरों के लेकर भी ऐसा ही सोचते हैं। आप बेहद महत्वकांक्षी और जिंदगी में काफी कुछ हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, इसे हासिल करने के लिए आपको कुछ रूकावटों का भी सामना करना होगा। यह भी वैसे सच है कि आप अपनी जिंदगी के आधे सफर तक बहुत कुछ हासिल करेंगे।

आकर्षक व्यक्तित्व, होंगे कई अफेयर

6 जून को पैदा होने वाले ज्यादातर लोग आकर्षक और खूबसूरत होते हैं। इससे आप ऑपोजिट जेंडर को अपनी ओर खींचने में सफल होते हैं। इस वजह से संभव है कि आपके कई लव अफेयर्स होंगे और इस वजह से आपकी व्यक्तिगत जिंदगी कई मायनों में हमेशा हलचल बनी रहेगी। आपको कुछ मुश्किल हालात का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप सामाजिक तौर पर भी काफी चर्चित रहेंगे। अगर आप छात्र हैं तो इस लिहाज से भी आप पढ़ाई-लिखाई में अच्छे होंगे लेकिन बहुत कुछ आपकी मेहनत पर निर्भर होगा। 

होंगे कई दोस्त, स्वास्थ्य को लेकर चुनौती

आप खुशमिजाज किस्म के शख्स हैं। ऐसे में आपके कई दोस्त बनेंगे। आप दूसरों पर बहुत जल्द भरोसा करते हैं। यह आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक होगा क्योंकि ज्यादातर लोग इसका गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वैसे, जनवरी और मार्च के तीसरे हफ्ते में जन्में लोग आपके अच्छे दोस्त साबित होंगे। वैसे लोग जो प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, उन्हें ऑफिस में कुछ अच्छे दोस्त मिलेंगे। 

वहीं, स्वास्थ्य की बात करें तो आपका बचपन जरूर थोड़ा मुश्किल रहा होगा लेकिन तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आप में से ज्यदातर खून, फेफड़े संबंधित या फिर अस्थमा जैसी बीमारी के पीड़ित होंगे लेकिन थोड़े संयम से आप खुद को बेहतर बना सकते हैं। आपको लगातार कुछ अंतराल पर अपने आंखों की भी जांच कराती रहनी चाहिए। सफर के दौरान भी आपको दुर्घटना से बचने के लिए ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स