लाइव न्यूज़ :

4 जुलाई राशिफल: आय में होने वाली है बढ़ोतरी, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

By गुणातीत ओझा | Updated: July 4, 2020 10:40 IST

4 July 2020 Horoscope Today Thursday: हम आपको बता रहे हैं आज 4 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (4 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल...

Open in App

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। भाग्‍य साथ देगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। किसी खास काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के जरिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्‍यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी तरह की यात्रा से बचें। पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया सोचेंगे। अपने काम को समय रहते पूरा करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये दिन सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आपको कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। सकारात्मक सोच से फायदा होगा। पिछले कुछ दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पर आंख मूँद कर भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज आपको अच्छा धन लाभ होगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्टूडेंट्स गंभीर प्रश्नों में उलझे रह सकते हैं। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। अपनों से न उलझें। पूंजी का निवेश न करें। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी को समय जरूर दें। स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर बेहिसाब खर्च करने से बचें। धन की बचत करने की आदत डालें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज का दिन शुभ रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पुरानी बातों को सोचकर तनाव में ना रहें। सेहत दुरुस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत से कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। सरकारी कामकाज में कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी भी मामले में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय ना लें। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्च की अधिकता से परेशान हो रहे हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लगेगी। यात्रा न करें। लव लाइफ में आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस और करियर के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। ईमानदारी से काम करने से आपकी तरक्की होगी। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्य करेंगे। टीमवर्क से सफलता का योग है। अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है।  आपके घर में आयोजन की सुगबुगाहट है। आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग