लाइव न्यूज़ :

30 October Rashifal: मेष और धनु राशि वालों को रखना होगा अपनी वाणी पर संयम वरना बिगड़ जाएगा बनता काम, पढ़े अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 07:36 IST

कुंभ राशि वालों का आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरुप आप मानसिकरुप से प्रफुल्लित रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक राशि वालों का आज का दिन साधारणतयः ही बीतेगा।कुंभ राशि वालों का आज का दिन शुभ फलदायी है।

मेष राशि

आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएँगे। 

वृषभ राशि

परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा तो किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। 

मिथुन राशि

आज आप का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नही होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न हो जाएँगे। 

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। खिन्नता रहेगी। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। 

सिंह राशि

आप का दिन शुभ फलदायी नहीं है। घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेगें। माता की तंदुरस्ती बिगडेगी। 

कन्या राशि

आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएँगे।

तुला राशि

आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में संभवतः जिद्द छोड़ दीजिएगा। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन साधारणतयः ही बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिवारजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पडे़गा। मन के आवेश पर अंकुश रखना पडे़गा। अकस्मात से संभलना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन खर्च होगा।

मकर राशि

मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बितेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। 

कुंभ राशि

आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरुप आप मानसिकरुप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

मीन राशि

मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा। संतानों के विषय में आप को चिंता रहेगी। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य