लाइव न्यूज़ :

30 जून राशिफल : आज मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, होगा धनलाभ, जानें क्या कह रहा है आपका राशिफल

By गुणातीत ओझा | Updated: June 30, 2020 08:54 IST

30 June 2020 Horoscope Today Saturday: हम आपको बता रहे हैं आज 30 जून का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (30 June 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल...

Open in App

मेष (Aries Daily Horoscope): आज प्रथम स्थान में गुरू आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढऩे से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। आज रात्रि के समय कहीं न जाएं।

वृष (Taurus Daily Horoscope): आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी। अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे। 

मिथुन (Gemini Daily Horoscope): राशि से नवम चंद्रमा अपने प्रियजनों से अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न करेगा। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम आज अनुकूल नहीं रहेगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो सकता है।

कर्क (Cancer Daily Horoscope): आज मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है। 

सिंह (Leo Daily Horoscope): कुंभ राशि का चंद्रमा और पंचम भाव में धनु: राशि का गुरू आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्ध, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सर्वत विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या (Virgo Daily Horoscope): मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिंता रहेगी। रक्त-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व पत्नी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। 

तुला (Libra Daily Horoscope): पंचम भाव में चंद्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। 

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope): आज आपकी राशि से एकादश चंद्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। संतान पक्ष से जो चिंताएं बनी हुई थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें। 

धनु (Sagittarius Daily Horoscope): आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। ट्रासंफर होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। 

मकर (Capricorn Daily Horoscope): भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मन मुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope): आज आपको व्यवसाय में निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है। विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।

मीन (Pisces Daily Horoscope): राशि से दशम का चंद्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। फिजूल खर्ची और वृथा विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिवारिक जनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य