लाइव न्यूज़ :

30 जुलाई राशिफल: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, जानें सभी राशियों का हाल

By गुणातीत ओझा | Updated: July 30, 2020 08:21 IST

30 July 2020 Horoscope Today Thursday: हम आपको बता रहे हैं आज 30 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (30 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस।

Open in App

मेष (Aries Daily Horoscope): आज सरकारी मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

वृष (Taurus Daily Horoscope): आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- अनजान शख्स पर भरोसा न करें।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope): आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। क्या न करें-अपने व्यवहार में आज नकारात्मकता न लाएं।

कर्क (Cancer Daily Horoscope): आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- अपने काम के बोझ से आज परेशान न रहें।

सिंह (Leo Daily Horoscope): आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय की उपयोगिता को ध्यान में में रखें। क्या न करें- आज प्रेम करने के लिए समय सही नहीं है।

कन्या (Virgo Daily Horoscope): आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आलस न करें, वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। क्या न करें- आज पार्टनर के साथ बेवजह के विवाद को हवा न दें।

तुला (Libra Daily Horoscope): आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। क्या न करें- स्वास्थ्य के लिहाज से आज एक्स्ट्रा अलर्ट रहने की जरूरत है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope): संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज दोस्तों से विवाद न करें।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope): आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलापन महसूस न करें।

मकर (Capricorn Daily Horoscope): आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें। नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन वाले प्रस्ताव से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope): आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। क्या न करें- आज प्रेम में विश्वसनीयता न खोएं।

मीन (Pisces Daily Horoscope): आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज तना-तनी के माहौल से खुद को दूर रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग