लाइव न्यूज़ :

29 जून राशिफल : अंजान व्यक्ति से सलाह लेना पड़ सकता है भारी, जानें क्या कह रहा है आपका राशिफल

By गुणातीत ओझा | Updated: June 29, 2020 06:59 IST

29 June 2020 Horoscope Today Saturday: हम आपको बता रहे हैं आज 28 जून का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (28 June 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल...

Open in App

मेष (Aries Daily Horoscope) : कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस का माहौल आपके विपरीत रह सकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज किसी को उधार न दें। उधार दिया पैसा डूब सकता है।

वृष (Taurus Daily Horoscope) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- अंजान शख्स से सलाह न लें।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope) : आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। क्या न करें-आज अपना व्यवहार नकारात्मक न रखें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope) : आज सरकारी मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं में विचार विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध के लिए आज का दिन सही नहीं है।

सिंह (Leo Daily Horoscope) : नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- प्रेम में खुद को अविश्वसनीय पात्र न बनाएं।

कन्या (Virgo Daily Horoscope) : आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। क्या न करें- वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को आज मुद्दा न बनाएं।

तुला (Libra Daily Horoscope) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज आप एकांत में समय न बिताएं।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें। नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन वाले प्रस्ताव में न फंसें।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope) : आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज अपने साथियों के साथ मतभेद न रखें।

मकर (Capricorn Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। नजदीकी लोगों से संबंधों में और मधुरता आएगी। क्या न करें- आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है, लापरवाही न करें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी। नौकरी वालों के लिए समय ठीक नहीं है। क्या न करें- आलस्य न करें।

मीन (Pisces Daily Horoscope) : आज के दिन आप समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे, तभी अपने मकसद में कामयाब होंगे। क्या न करें- आज प्रेम-प्रसंग के मामलों से खुद को दूर रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स