लाइव न्यूज़ :

28 November Rashifal: मेष राशि से मीन राशि वालों तक का कैसा होगा आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 08:35 IST

तुला राशि वालों का आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वालों को व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। मीन राशि वाले बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे।

मेष राशि

आज नए कार्य करने की सलाह है। गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।

सिंह राशि

आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिकरुप से तनाव रहेगा। शारीरिक रुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।

वृषभ राशि

दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बात का ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। 

मिथुन राशि

आज का आपका दिन मनोरंजन प्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि

प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे।

कन्या राशि

आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना अधिक है। 

तुला राशि

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी, और आनंद का उजास छा जाएगा।

वृश्चिक राशि

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतिएगा। 

धनु राशि

आज के दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की है। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देंगे। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। 

कुंभ राशि

आज का दिन लाभकारी है। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा।

मीन राशि

बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य