लाइव न्यूज़ :

27 November Rashifal: किसे होगा आकस्मिक धनलाभ और मिलेगा जीवनसाथी का साथ, मेष से लेकर मीन तक पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 08:08 IST

मकर राशि वाले विवाह के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके जीवनसाथी का फैसला हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वाले आज आध्यात्मिक उन्नति की अग्रसर होंगे। चिंतन-मनन में दिन गुजरेगा। सांसरिक विषयों के प्रति विरक्ति की अनुभूति करेंगे। वृषभ राशि वालों का दिन परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

मेषआज आप आध्यात्मिक उन्नति की अग्रसर होंगे। चिंतन-मनन में दिन गुजरेगा। सांसरिक विषयों के प्रति विरक्ति की अनुभूति करेंगे। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। धनलाभ का योग है। हितशत्रुओं से नुकसान हो सकता है, इसलिए बचकर रहें।

वृषभआज का दिन परिवार के सदस्यों और करीबियों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा। दिन अच्छा है। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन और प्रवास के लिए जा सकते हैं। सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुनआपका दिन अच्छा है बस थोड़ी सी सावधानी बरतनी है। ऑफिस या किसी भी कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है क्योंकि सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। 

कर्कआज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है। 

सिंहआज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे। घर में तनाव का माहौल रह सकता है। तालाब या नदी के पास न जाएं। माता-पिता से बात करते वक्त वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। 

कन्याआज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा है। कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें। काम में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा जीतेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। 

तुलावाणी पर संयम रखें। व्यवहार में नरमी बरतने की जरूरत है। सेहत के प्रति सचेत रहें। आज कोई अहम फैसला न लें। 

वृश्चिकआज सेहतमंद महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धनलाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

धनुआज आपको अपने क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। 

मकरविवाह के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके जीवनसाथी का फैसला हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। 

कुंभआज का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरी-कारोबार में लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। धनलाभ और पदोन्नति का योग है। 

मीनआज आपको आपके आसपास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धी आपके साथ कोई चालबाजी अंजाम दे सकते हैं। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?