लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें कैसा रहने वाला है आपके लिए 26 दिसंबर का ये पूरा दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 07:11 IST

आज का राशिफल: धनु राशि के जातक आज अपनी वाणी और उग्र व्यवहार पर आज काबू रखने की कोशिश करें। सफलता आपके करीब है लेकिन छोटी-मोटी गलतियां नुकसान कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगाधनु राशि के जातक अपनी भाषा और उग्र व्यवहार पर रखें काबू

मेष: आज आप अपने मन की बात सुनेंगे। अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू करने में कामयाब रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखेंगे। नौकरी, व्यापार में सतर्क रहें। कोई विवाद काम खराब कर सकता है। 

वृषभ: आज आप खुद को लेकर सुस्ती महसूस करेंगे। कार्यों में मन नहीं लगेगा और थकान महसूस करेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। योग-ध्यान का सहारा लें।

मिथुन: आज आपका दिन अमोद-प्रमोद और मनोरंजन में बितेगा। व्यक्तिगत रिश्तों पर थोड़ा ध्यान दें और विवाद को बढ़ने नहीं दें। धैर्य से काम लें। समाजिक रूप से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क: आज परिवारजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग कर सकेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या: आज आपके लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। कुछ बातें आपको चिंता में डाल सकती हैं। वैसे अपने करीबी शख्स के लिए अच्छा दिन व्यतीत करने का आपको मौका मिल सकता है और ये आज के दिन की सबसे अच्छी बात होगी। शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन हो सकती है।

तुला: भाग्य आज आपके साथ है। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

वृश्चिक: अधूरे कार्य आज आसानी से पूरे होंगे। अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं मनोरंजन या घूमने के लिए जा सकते हैं। खर्च में अधिकता रहेगी। इसका ध्यान रखें। छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं है। निराशा हो सकती है। विचारों पर नकारात्मकता होगी। इससे दूर रहें।

धनु: अपनी वाणी और उग्र व्यवहार पर आज काबू रखने की कोशिश करें। सफलता आपके करीब है लेकिन छोटी-मोटी गलतियां नुकसान कर सकती हैं। लक्ष्मी जी की कृपा होगी और धन लाभ की संभावना है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: आज आप अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करेंगे और ये कार्य के नतीजों में भी नजर आयेगा। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। इसका ख्याल रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्य परेशान कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: व्यापार नौकरी से लाभ मिलेगा। धीरे-धीरे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल है।

मीन: नौकरीपेशा जातक को नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बंधुवर्गो को उन्नति मिलेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स