25 October Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के वैवाहिक जीवन में होगा सुधार, मकर राशि वालों के बिमारी में खर्च होंगे सारे पैसे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 07:00 IST2019-10-25T07:00:06+5:302019-10-25T07:00:06+5:30
कन्या राशि वालों को आज ज्यादा भावना में ना बहें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें।

25 October Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के वैवाहिक जीवन में होगा सुधार, मकर राशि वालों के बिमारी में खर्च होंगे सारे पैसे
मेष राशि
आज शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आप आपकी सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे। साहित्यकला के क्षेत्र में भी आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।
वृषभ राशि
आज आपको वाणी और वर्तन पर संयम बरतने की आवश्यकता है। जलाशय से दूर रहिएगा। जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही-मुहर लगाते समय ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन सुख- शांतिपूर्वक बीतेगा। भाईयों के साथ- रखे मेलजोल से आप को लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों से भी आज भेंट होगी। परंतु मध्याहन के बाद मन में नकारात्मक विचारों से मन पर व्यग्रता छाई रहेगी। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव होगा।
कर्क राशि
आज का दिन आप के लिए लाभ लेकर आएगा। परिवारजनों का सहकार मिलेगा। वाणी की सुंदर शैली से आज आप का कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन के आयोजन कर पाएँगे। सहकार्यकर के साथ निकटता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आज के दिन आप की कार्यपद्धति दृढ मनोबलयुक्त रहेगी। बड़ों से आप को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मेलजोल बना रहेगा। वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करने की सलाह हैं। पारिवारिक वातावरण में भी मेलजोल बना रहेगा। आज खर्च अधिक न हो जाय इसका ध्यान रखिएगा।
कन्या राशि
मन को आज भावना के प्रवाह में अधिक न बहने दीजिएगा। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा। आय से अधिक खर्च बढ सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को पिता और बडों का सहकार मिलता रहेगा, इससे आप के मन से चिंता का भार कम होकर मन प्रफुल्लित होगा। आरोग्य के विषय में असंतोष रहेगा।
तुला राशि
नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह हैं। आप का मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा, जिससे मनोबल की दृढता में कमी आएगी। मित्रवर्ग से आप को विशेष लाभ होगा। व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद भावुकता की अधिकता से आप का मन व्यग्र बनेगा। चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकती है।
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन बहुत अनुकूल है। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।
धनु राशि
आज के दिन आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की भी संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न या विवाद होने की भी संभावना है, परंतु मध्याहन के बाद कार्यालय के वातावरण में कुछ सुधार होगा।
मकर राशि
आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा। चारित्र्य पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा।
मकर राशि
आज बीमारी के पीछे खर्च अधिक होगा। आकस्मिक धन का खर्च भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। बाहर के खान-पान की व्यवस्था को आज संभवतः टालिएगा।
कुंभ राशि
आज व्यापारीवर्ग और भागीदारों के साथ संभलकर कार्य कीजिएगा। वैवाहिक जीवन में मनदुःख के प्रसंग बनेंगे। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण शांतिदायी रहेगा। दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ संभवतः वाद-विवाद टालिएगा।