24 जुलाई राशिफलः आज आपको सरप्राइज मिल सकता है, जानें राशिफल के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन
By गुणातीत ओझा | Updated: July 24, 2020 06:33 IST2020-07-24T06:33:14+5:302020-07-24T06:33:14+5:30
24 July 2020 Horoscope Today Friday: हम आपको बता रहे हैं आज 24 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (24 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये शुक्रवार 24 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

जानें आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज का दिन अच्छा बीतेगा, मन शांत रहेगा। नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं। जहां जाएंगे लोग आपसे प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले को आसानी से सुलझा लेंगे। परिवार की मदद से काम आसान होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बीते दिनों की मेहनत आज फायदा पहुंचा सकती है। धन कमाने की जल्दबाजी का प्रयास ना करें, परेशानी में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। सहकर्मियों के सहयोग से काम करने में आसानी होगी। आय बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकता है।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपकी पहचान बनेगी। धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण होने से आपके संचय धन में बढ़ोतरी होगी। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। समय की कमी के कारण आपको कुछ काम टालने भी पड़ सकते हैं। विवाद से बचें। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज सफलता मिलने का दिन है। भाग्य का साथ मिलेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। करियर में तरक्की होने के योग बन रहे है। बिजनेस से जुड़े कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा। आज आपको किसी भी तरह के दबाव और तनाव से दूर रहना होगा।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आपकी आर्थिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपने तरीकों से ही सफलता की राह खोजनी होगी। अपने पैसों को लेकर सावधान रहें। नया निवेश करने से आपको बचना चाहिए। टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा। करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको कुछ नई बातें जानने को मिलेंगी। आर्थिक मामले में थोड़े मजबूत होते दिख रहे हैं। अपनी सकारात्मक सोच से सबको प्रभावित करेंगे। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक नहीं रह सकता है। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।