लाइव न्यूज़ :

23 जुलाई राशिफलः आज आपका दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

By गुणातीत ओझा | Updated: July 23, 2020 06:23 IST

23 July 2020 Horoscope Today Thursday: हम आपको बता रहे हैं आज 23 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (23 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये गुरुवार 23 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशिफल (Mesh Rashifal): स्वास्थ्य का ख्याल रखें, आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बिना वजह खर्च से बचें। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज सुबह कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal): आज का दिन बेहतरी गुजरने वाला है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सच्चा प्यार पाने की कोशिशों को धक्का लग सकता है। वाद विवाद से बचें, सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal): दिन की शुरुआत अच्छी होगी, धन की बचत करना जरूरी है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। बड़ी लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था।

कर्क राशिफल (Karka Rashifal):पिता की सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

सिंह राशिफल (Singh Rashifal): जल्दबाजी में लिया निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कोई भी फैसला सोच-विचार कर करें। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज दे सकता है।

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन दिन है। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा।

तुला राशिफल (Tula Rashifal): आज का दिन स्वास्थ्य लाभ लेकर आ सकता है। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal): व्यस्तता के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन संचय करें भविष्य में लाभदायी होगा। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal): डर से बाहर निकलने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की जरूरत है। आज का दिन व्यस्तता वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में रोज की तुलना में आज ज्यादा समय देना पड़ सकता है। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

मकर राशिफल (Makara Rashifal): आज भाई मददगार साबित होगा। किसी अजीज को मिस कर सकते हैं। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं।

कुम्भ राशिफल (Kumbha Rashifal): आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकता है।

मीन राशिफल (Meen Rashifal): आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बचत कर पाने में सक्षम होंगे। विवादों से बचें। किसी मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से आप खुश हो जाएंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग