लाइव न्यूज़ :

22 December, Rashifal: मेष से मीन राशि वालों तक कैसा होगा आज आपका दिन जानें यहां, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 08:33 IST

वृषभ राशि वालों का आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन राशि वालों को जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी है। तुला राशि वाले व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे।

मेष राशि

आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।

वृषभ राशि

आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि

आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि

ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। 

सिंह राशि

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। 

कन्या राशि

परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभालिएगा।

तुला राशि

आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। 

वृश्चिक राशि

स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखने की आज सलाह है। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दीजिएगा। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है

मकर राशि

आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि

आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। 

मीन राशि

आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स