लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: सिंह जातक अपने स्वास्थ्य पर दें ध्यान, तुला राशि के लिए दिन होगा शुभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 07:03 IST

19 दिसंबर का राशिफल: आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा गुजरने वाला है। धनु राशि के जातकों को आज विवाद से खुद को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क राशि के जातक खुद को दूसरों के मसले में उलझाने से बचेंसिंह राशि के जातकों को करना पड़ सकती है स्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना

मेष: आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ भी अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। 

वृषभ: अगर आप प्रबंधक या प्रशासक की भूमिका में हैं तो दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। दूसरे शब्दों में कहें तो उम्मीद से बेहतर नतीजों की भी आशा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर लोगों को सराहना मिलेगी। दिन के उतर्राध में अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। बच्चों की ओर से स्नेह मिलेगा। 

मिथुन: आज आप हर काम जल्दबाजी में खत्म करने के मूड में होंगे। आधे दिन के बाद किसी ट्रिप पर या कहीं घूमने की योजना भी अचानक बना सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूर के किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की उम्मीद आज कर सकते हैं।

कर्क: दूसरों के मामलों में उलझने की बजाय खुद पर ध्यान देना बेहतर होगा। अपनी समस्याओं पर आज ध्यान देने की जरूरत है। कहीं आकस्मिक यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। बड़े-बुजूर्गों से स्नेह मिलेगा।

सिंह: आज स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। काम के प्रति भी आप आज ज्यादा जिम्मेदारी अनुभव करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में कोई उलझन नहीं आने वाली है और आराम से दिन गुजरेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की कोशिश कर रहे छात्रों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। 

कन्या: आज आपका ज्यादातर समय पारिवारिक मुद्दों पर गुजरेगा। कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आप इन परेशानियों से आसानी से पार पाने में सक्षम होंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर दिन आराम से गुजरेगा। 

तुला: आज आप मौज-मस्ती के मूड में हैं। दोस्तों के साथ पार्टी या कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। पैसे निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।

वृश्चिक: काम के प्रति सकारात्मक एटिट्यूड आज आपका दिन बहुत अच्छा बनाने वाला है। सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों का साथ मिलेगा। दिन हालांकि थोड़ा थकाने वाला रह सकता है। इसके बावजूद अच्छे नतीजे आपका दिन खुश कर देंगे।

धनु: विवाद से आप खुद को बचाने की कोशिश कीजिए। वाणी और क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। बिजनेस में मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलता भरा रहेगा। सभी कार्य आराम से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर: आज जरूर है कि आप हर परिस्थिति में खुद पर संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च आपको मानसिक तौर पर भी परेशान कर सकते हैं।

कुंभ: आज विदेश में रह रहे रिश्तेदारों या संतान से बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। आज वैसे नये कार्य की शुरुआत करने से बचने की कोशिश करें। ऑफिस में सीनियर अधिकारी से विवाद हो सकता है। इसलिए उनकी नजरों से बचने की कोशिश करें।

मीन: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दिन बढ़ने के साथ-साथ कुछ परेशानियों का साममा करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में तकरार बढ़ सकती है। व्यापार में पार्टनर्स से विवाद भी संभव है। अदालती विषयों से दूर रहने की सलाह है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स