लाइव न्यूज़ :

18 अक्टूबर राशिफलः जानें आज रविवार के दिन क्या है आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: October 18, 2020 08:09 IST

Open in App

(राशिफल  रविवार, 18 अक्टूबर  2020) 

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आगे बढ़ने का और अपना मान-सम्मान बढ़ाने का बेहतरीन मौका रहेगा। आपके आसपास लोग आपसे प्रसन्न होंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति मिल सकती है। बुजुर्ग जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय लाभकारी है।

वृषभ- आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। अनावश्यक धन का अपव्यय हो सकता है। नये सम्बन्धों से नुकसान हो सकता है। व्यापार में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में झगड़ा होगा।

मिथुन- आज आपका दिन अच्छा होगा। नये व्यापारिक साझेदारों से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मंत्रणा करना हितकर होगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। धन से जुड़ी योजना सफल होगी। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी अहमियत व्यक्त करनी बेहद आवश्यक है। घर से बुजुर्ग आपके आचरण और कार्य पर नजर बनाये रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।

सिंह- आज आपका दिन अच्छा होगा। मानसिक अवस्था बेहतर रहेगी। सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। दोस्त आपकी सहायता कर सकते हैं। विचारों में नवीनता आयेगी। इष्ट मित्रों की सलाह से कारोबार में बेहतर लाभ होगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नयी तकनीक का उपयोग सीख सकते हैं। रुके हुए कार्यों के साथ शुरू होने के कारण दिन थकाऊ रहेगा। जमीन और फ्लैट आदि के अनुबन्धों में शीघ्रता न करें। पड़ोसियों से अच्छे सम्बन्ध रखें। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें।

तुला- व्यापार में लाभकारी स्थितियाँ निर्मित होंगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दिन उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लोगों की सहायता लेने में संकोच न करें। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक- पुरानी उधारी चुकानी पड़ेगी। नये और पुराने कार्यों में एक साथ सामंजस्य स्थापित करने में परेशानी आयेगी। गलतियों को दोबारा दोहराना उचित नहीं होगा। प्रणय सम्बन्धों में विश्वास बनाये रखें। कारोबार में अतिरिक्त निवेश करना पड़ सकता है।

धनु- आज दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता का वातावरण रहेगा। नये रचनात्मक विचार आयेंगे। समय रहते सभी कार्य पूरे हो जायेंगे।

मकर- एकाग्रता के साथ कार्य करें। महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सम्पत्ति के लेन-देन में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा। परिजन आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। यदि कार्य लम्बे खिंच रहे हों तो धैर्य रखें।

कुम्भ- बच्चों के साथ लम्बी वार्तालाप कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर गम्भीर रहेंगे। अतीत से बाहर निकलें और वर्तमान की चुनौतियों को स्वीकारें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। नयी स्किल्स सीखने की इच्छा होगी।

मीन- महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। आपकी इच्छा के अनुसार काम नहीं होंगे। कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये। अजनबियों पर भरोसा न करें। अपनी क्षमता से अधिक काम और व्यय न करें। शरीर में कमजोरी रहेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत