लाइव न्यूज़ :

18 November Rashifal: मेष से मीन राशि तक कैसा होगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 07:00 IST

कर्क राशि वाले आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे- सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि वालों की आज विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।मिथुन राशि वाले थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे।

मेष राशि

आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, इसलिए किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचेगी। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थावर मिल्कियत के मामले में कोई निर्णय लेना योग्य नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। 

वृषभ राशि

आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि का योग है। भाई- बंधुओं का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन राशि

थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। धंधा में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे- सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। भेंट- सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। 

सिंह राशि

आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखने की सलाह है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। 

कन्या राशि

व्यापार- धंधे में विकास के साथ- साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि

परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे।

वृश्चिक राशि

आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएँ सताया करेगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की सलाह है। 

धनु राशि

आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

मकर राशि

विचार, व्यवहार में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी। फिर भी आप परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, व्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। 

कुंभ राशि

आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। 

मीन राशि

कल्पना के लोक में विचारणा करना पसंद करेंगे। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। कामुकता विशेष मात्रा में रहेगी।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स