लाइव न्यूज़ :

18 February Rashifal: धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लेकर आने वाला है प्रेम, पढ़ें 18 फरवरी का अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 07:50 IST

आज का राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन हो सकता है यादगार। मेष राशि के लोगों का आज पूरा ध्यान अपने प्यार पर होगा। पढ़ें 18 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का दिन धनु राशि वालों के लिए प्रेम लेकर आने वाला है।वृश्चिक वालों का दिन उत्साहित करने वाली खबरों से भरा होगा।

मेषआज आपका पूरा ध्यान अपने प्यार पर होगा। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता कम रहेगी। इसलिए अगर आपके सीनियर आप पर नाराज होते हैं तो हैरान होने की बात नहीं है। कुल मिलाकर आपका दिन आज रोमांस से भरपूर होगा।

वृषभ

आज बिजनेस में आपका झुकाव किसी नये पार्टनर की ओर होगा। नया प्रोजोक्ट शुरू करने के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। अगर आप प्रशासक हैं या किसी कंपनी में बड़े पद पर हैं तो आज आपके काम की तारीफ हर तरफ होगी और दूसरे लोग आपको नोटिस करेंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए व्यस्त और थकाने वाला है। इससे संभवत: आज का दिन आपके लिए नीरस होगा। इसे दूर करने के लिए आज आप कोई रचनात्मक काम कर सकते हैं या फिर थोड़ा ब्रेक लेकर कुछ ऐसा कम कर सकते हैं जो आपको पसंद हो।

कर्कआप आज टीम वर्क में खुद को शामिल करेंगे और जांच या किसी बात की छानबीन जैसे कामों में व्यस्त होंगे। आप अपने विचार अपने दोस्तों के आधार पर बनायेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह

आज आप उम्मीदों से भरे हुए हैं। हालांकि, किसी भी काम के सिलसिले में आगे बढ़ने से जरूर ध्यान से सोचें। वित्तीय लेनदेन में नुकसान होने की आशंका है। इसलिए यहां विशेष तौर पर सतर्कता बरतें। व्यापार में आपके साझीदारों से मनमुटाव की भी आशंका है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आपने आज के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किये हैं, उसे पूरा करने में सफल होंगे। उर्जा से भी आप भरपूर होंगे। कला में रूचि पैदा होगी। घर में आनंद का वातावरण होगा और व्यापार में भी उन्नति का योग है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

तुला

आज आप अपनी मेहनत और कार्यदक्षता से कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों को खुश करने में कामयाब होंगे। छात्रों में करियर को लेकर उधेरबुन है। इसके लिए आपके और समय चाहिए। दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और यात्रा के दौरान खासकर सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आज आपका दिन उत्साहित करने वाली खबरों से भरा होगा। कोई सरप्राइज अपने पार्टनर की ओर से मिल सकता है। अत्यधिक खर्च का योग बन रहा है। दोपहर बाद कार्यस्थल पर कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात या बात हो सकती है। संपत्ति विवाद में फिलहाल कोई राहत अभी नहीं मिलने जा रहा है।

धनु

आज का दिन आपके लिए प्रेम लेकर आने वाला है। अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बितायेंगे। आर्थिक लाभ का भी योग है। कोई पुराना कर्ज वापस आयेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। ऑफिर में हालांकि जरूर काम के दौरान सतर्क रहें। बॉस या सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मकर

आप भले ही इन दिनों सावधान हैं, इसके बावजूद आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर ये सावधावी किसी लीगल दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने समय बरतनी है। अगर आप ब्रोकर या डीलर हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। 

कुंभ

आप भौतिकवाद से सादगी की ओर बढ़ने की सोच रहे हैं। आपके दोस्त और परिवार वाले भी आपमें आए इस बदलाव को देखकर खुश हैं। शाम को आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल जा सकते हैं। आप सही रास्ते पर हैं। ऐसे ही आगे बढ़ते जाएं, आपको अपना लक्ष्य मिलेगा।

मीन

आप आज विनम्र और उदार स्वभाव का प्रदर्शन करेंगे। काम की जगह पर आपको प्रशंसा मिलेगी। आपकी मेहनत की सराहना की जाएगी। भले ही आप अपने परिवार को अत्यधिक महत्व देते हैं, लेकिन यह इरादा लंबे समय तक काम करने की आवश्यकता के कारण प्रभावित होगा। किसी भी संघर्ष से बचने के लिए आप पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करने का एक तरीका जरूर खोजें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य