लाइव न्यूज़ :

17 February Rashifal: आज मेष राशि वाले लोगों पर बरसेगी लक्ष्मीजी की कृपा, पढ़ें 17 फरवरी का अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 08:38 IST

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों पर लक्ष्मीजी की कृपा बरसेगी और सामाजिक रूप से यश और कीर्ति पा सकते हैं। पढ़ें 17 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज वृषभ राशि वाले लोगों का दांपत्य जीवन रहेगा अच्छाआज मेष राशि वाले लोगों पर बरसेगी लक्ष्मीजी की कृपा

मेष राशिआज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा बरसेगी और सामाजिक रूप से यश और कीर्ति पा सकते हैं। व्यापार में लाभ होने का योग है। विवाह करने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छा अवसर और उन्हें सफलता मिलेगी। ध्यान रखें आपका स्वास्थ्य दोपहर के बाद बिगड़ सकता है, जिसके लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशिआज का दिन आपके लिए शुभ है। अगर व्यवसाय करने कि सोच रहे हैं तो परिस्थितियां अनुकूल हैं और कार्य की प्रशंसा भी मिलेगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। साथ ही साथ घूमने का भी प्लान कर सकते हैं।

मिथुन राशिआपको आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें।  हालांकि व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहने वाला है और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। धन मिलने की आज अच्छी संभावना है और परिवार में खुशियां व सुख शांति रहेगी। 

कर्क राशिआज आपके मस्तिष्क में नकारात्मक विचार घर कर सकते हैं। इसके लिए सयंम से काम लें, जिससे परिवार में शांति रहेगी और मानसिक रूप से जो अस्वस्थ रहने वाले हैं उससे राहत मिलेगी। संतान के संबंध में चिंता रहेगी और ऑफिस में अधिकारियों का व्यवहार मन को दुख दे सकता है। 

सिंह राशिआज आप स्वस्थ रहेंगे और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। दोपहर के बाद थकान महसूस करेंगे। गुस्सा ज्यादा आ सकता है इसलिए उस पर काबू बनाकर रखें। पारिवार में वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम बरतने की कोशिश करें। ज्यादा खर्चों की वजह से आर्थिक तंगी आ सकती है। 

कन्या राशिआज आप अपने कार्य में मिली सफलता से खुश रहेंगे। यश और कीर्ति मिलेगी। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक में खुशियां रहेंगी। आपका आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। साथ ही साथ आप प्रवास और पर्यटन की योजना बना सकते हैं।

तुला राशिआज आपका लेखन कार्य और सृजनात्मक कार्य अच्छा रहने वाला है। लेकिन, मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं इसलिए यात्रा करने से बचें। धन को अधिक खर्च करने से बचें क्योंकि आकस्मिक खर्च बढ़ने का योग बना है। दोपहर के सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशिआज वस्त्राभूषण और प्रसाधन पर अधिक धन खर्च हो सकता है। ऐसे में आर्थिक योजना बनाने की आवश्यकता है। नए कार्य को शुरू कर सकते हैं, जोकि शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल दिन है। आज अनेक समस्याएं सुलझ सकती हैं और आपके व्यवहार अच्छा रहेगा।

धनु राशिआपको परिवार के साथ प्रवास या पर्यटन पर जा सकते हैं। मित्रों के साथ साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। दोपहर के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। अचल संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतने की कोशिश करें।

मकर राशिआज वाद-विवाद करने से बचें। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम बरतने की कोशिश करें। दोपहर के बाद आप का मन अच्छा रहने वाला है। वहीं, शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। 

कुंभ राशिआज आपका आध्यात्मिक विषयों की ओर झुकाव रहने वाला है। कोशिश करें कि नकारात्मक चीजों से दूर रहें, जिससे आपको मानसिक प्रसन्नता का अहसास होगा। दोपहर के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगी। साथ ही साथ धन लाभ हो सकता है और जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। 

मीन राशिआज आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी की बातों में संभलकर चलें। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।  किसी के भी कार्य में विघ्न न डालें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। पारिवार में आनंद का माहौल रहेगा और मित्र आपको गिफ्ट दे सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य