लाइव न्यूज़ :

16 October Rashifal: सिंह राशि वालों को आज गुस्से पर रखना होगा संयम, पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 07:10 IST

आज मकर राशि वालों की मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देतुला राशि वालों को आज का दिन में आप का मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा।कुंभ राशि वाले मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे।

1. मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धनप्राप्ति का योग है ऐसा गणेशजी कहते हैं।

2. वृषभ राशि

आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने और आँखो में कष्ट होने की संभावना है। स्वजनों एवं परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। 

3. मिथुन राशि

आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। समयानुसार उत्तम भोजन सुख है।

4. कर्क राशि

आज का दिन आप के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। 

5. सिंह राशि

आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रहे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। 

6. कन्या राशि

आज वाणी संयम रखने का सूचन करते हुए यह कहते हैं कि आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। संभवतः प्रवास न करें। हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें।

7. तुला राशि

आज का दिन में आप का मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं। आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है। मान-सम्मान मिल सकता है।

8. वृश्चिक राशि

आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 

9. धनु राशि

आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की देते हैं। संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्यसफलता न मिलने पर निराश होने के योग दिख रहे हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। 

10. मकर राशि

आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है। छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। 

11. कुंभ राशि

मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बाँधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। 

12. मीन राशि

आज आप को व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखने को कहते हैं अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स