लाइव न्यूज़ :

16 जून राशिफलः आज का दिन कई राशियों के लिए है खास, जानें राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

By गुणातीत ओझा | Updated: June 16, 2020 06:14 IST

Horoscope 16 June 2020: आज 16 जून मंगलवार को को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी है। आज भगवान हनुमान की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। आज दशमी तिथि सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक शोभन योग रहेगा। आइये आपको बताते हैं आपके राशिफल के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा..

Open in App
ठळक मुद्देमेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope): आज के दिन मन खुश रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन व्यस्तता भरा होगा, थकान भी महसूस करेंगे। भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे होंगे।मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope): आज के दिन भविष्य को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। बिगड़े काम बन सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope): आज के दिन मन खुश रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन व्यस्तता भरा होगा, थकान भी महसूस करेंगे। भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी मतभेद से बचें। विद्यार्थी को कुछ नया सिखने को मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद लेना ना भूलें। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। परिवारजन के साथ समय व्यतीत करेंगे। कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। माता-पिता का आशीर्वाद लें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope): आज के दिन भविष्य को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। बिगड़े काम बन सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम ज्यादा बढ़ सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी ।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope): आज के दिन मन खुश रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। कोई नया काम मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, बेहतर होगा पढ़ाई में मन लगाएं। जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope): आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। काम शांत मन से करें। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। घर के बड़ो का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से लंबी बात हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope): आज के दिन कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। पुरानी धारणा का त्याग कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को बॉस से तारीफ मिल सकती है। करियर की नई शुरुआत करने के प्रयास में जुटे लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा । पुरानी बातों से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): आज के दिन धन लाभ होगा। किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम समय से पूरा हो जाएगा। ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन बीतेगा। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope): आज के दिन अपनी बात किसी पर मत थोपें । उर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को सहकर्मी की मदद लेनी पड़ सकती है। ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी ।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope): आज के दिन किसी मतभेद से बचें। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए अच्छा दिन बीतेगा। बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। मतभेद में ना उलझें। धैर्य से काम लें। व्यापारियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। व्यर्थ में टाइम खराब करने से बचें। विद्यार्थियों को फोन द्वारा शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के काम में में सहयोग करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope): आज के दिन पैसे का लेन-देन सोच समझ कर करें। धन हानि के योग हैं। व्यापारी बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। बड़ो की राय जरूर लें। घर के बड़े बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ ईमानदारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज के दिन परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवारजन और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए अच्छा दिन बीतेगा। कोई नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्तों में और मधुरता आएगी ।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces ): आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। घर के बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स