लाइव न्यूज़ :

15 December Rashifal: धनु राशि वाले आज जुबान पर रखें कंट्रोल वरना होगा भारी नुकसान, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 07:03 IST

कुंभ राशि वालों का आज का दिन आपके लिए आनददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी।

Open in App
ठळक मुद्देधनु राशि वाले आज किसी बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करिएगा।तुला राशि वालों का आज का दिन शुभ है।

मेष राशि

आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएँ इसका ध्यान रखिएगा। इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है। 

वृषभ राशि

आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आप की कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

मिथुन राशि

आपके कार्य निर्धारित रुप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएँ आएँगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा। मित्रो और शुभेच्छकों के साथ मिलने से आपको आनंद होगा।

कर्क राशि

मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएँगे। प्रवास या यात्रा की संभावनाएँ है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

सिंह राशि

अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। व्यवहार में संयम और विवेक रखना। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी

कन्या राशि

आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रो के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रफुल्लित वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रुप से आलस्य रहेगा। संतानो के साथ मतभेद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयो को आज संभव हो तो टालिएगा। खर्च होने की संभावना है। छोटे प्रवास का आयोजन कर सकते हैं।

धनु राशि

बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करिएगा। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर की ध्यान-योग आराधना से मन शांत रहे

मकर राशि

आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएँ हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे प्रवास का योग हैं

कुंभ राशि

आज का आपका दिन आपके लिए आददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि

आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स