लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों पर होगा काम का बोझ, तुला राशि के लिए खुशी मनाने का दिन, पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2019 07:10 IST

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहना वाला है। इसलिए काम पर ध्यान दें। सफलता मिलने का योग है। धनु राशि के जातक खान-पान को लेकर विशेष ध्यान रखें। पढ़ें, 12 नवंबर का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज तुला राशि के जातकों को संतान पक्ष की ओर से मिल सकता है शुभ समाचारवृषभ राशि के जातकों के लिए आज सावधान रहने का दिन, नया काम शुरू नहीं करें

मेष

पुरानी बातें और याद आज आप पर हावी रहेंगे। आपका सॉफ्ट चेहरा या व्यवहार आज दुनिया देखेगी। आज आप पैसे की तंगी से जूझेंगे और इसे बचाने की कोशिश करेंगे। दिए हुए कर्ज वैसे वापस आ सकते हैं और इस लिहाजसे आपको धन का लाभ होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ

आप आपको अपने गुस्से और उग्र व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है और चुनौतियां परेशान करेंगी। इसलिए कुछ भी नया करने की कोशिश नहीं करें। अपनी भाषा को संयमित रखें। दूसरों के विवाद में खुद को उलझाने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को सीनियर अधिकारियों से आज बच कर रहने की जरूरत है।

मिथुन

आप हर काम में परफेक्शन की तलाश करते हैं और कई बार ये आपके लिए मुश्किल का सबब भी बनता रहा है। आज आप कोशिश करें कि अपने काम में तेजी से आगे बढ़ें क्योंकि यही समय की मांग है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कार्यों में भी ज्यादा परेशानी नहीं आयेगी। 

कर्क

आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ रहेगा और इस वजह से थकावट महसूस होगी। मानसिक तनाव भी होगा लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। शाम का समय बेहतर होगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

सिंह

आज आप भावनाओं से भरे होंगे। संवाद की कोई गुंजाइश नहीं छोड़े, कार्यों में नुकसान हो सकता है। हर समस्या को लेकर अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बात करें। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा है।

कन्या

आज एक अज्ञात डर आज आपके मन में दुबका रहेगा। दोस्तों के साथ खर्च ज्यादा होगा। इस संबंध में सतर्क रहें। खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पति-पत्नी में विवाद की आशंका है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्तो होगा और आपके दिन को हल्का बनायेगा।

तुला

आज बच्चों की सफलता पर खुशी मनाने का दिन है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रियल एस्टेट या इंश्योरेंस वगैरह में पैसे निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

वृश्चिक

आज का दिन सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करनेवालो को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु

आज स्वास्थ्य और विशेषकर खान-पान को लेकर विशेष ध्यान रखें। पेट सम्बंधी समस्याएं खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी।

मकर

आज का दिन अच्छा रहना वाला है। इसलिए काम पर ध्यान दें। सफलता मिलने का योग है। नौकरीपेशा जातकों को धनलाभ हो सकता है। सैलरी में इजाफे का समाचार मिल सकता है। किसीके साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ

आज आपको अपने ज्ञान और क्षमता को पहचानने की जरूरत है। लेखनकार्य और कला से जुड़े दूसरे कामों के लिए दिन शुभ है। आज कुछ अधिक भावुक रहेंगे। पुरानी बातें याद आएंगी। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन

धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यो से दूरी बना कर रखेंगे और आपका मन इसमें नहीं लगेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स