लाइव न्यूज़ :

11 December Rashifal: मेष राशि वालों के परिवार में आज कलह हो सकती है, इस राशि वाले लोग गुस्से पर करें कंट्रोल-पढ़े अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 08:08 IST

वृषभ राशि वालों का आज का दिन लाभ दायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से काफी स्वस्थ रहेगें। इसके अलावा, इस राशि वाले लोग आर्थिक मामलों में योजना बना सकेगें और धन लाभ होने की भी संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन पत्नी के साथ काफी अच्छा व्यतीत होगा। धनु राशि वाले लोगों के आज अधूरे कार्य पूरे होंगे व स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

मेष राशिमेष राशि वाले लोगों  के परिवार में आज कलह के अवसर आएंगे। ऐसे में इस राशि के लोग अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के लोगों के लिए घर व बाहर समझौता पूर्ण रवैया अपनाना बेहतर रहेगा। हालांकि,आज का दिन इश राशि के लोगों के लिए समान्य ही रहेगा। आज व्यर्थ खर्च बढ़ने की संभावना है।  

वृषभ राशिआज का दिन आपके लिए लाभ दायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से आज आप काफी स्वस्थ रहेगें। इसके अलावा, आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेगें और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। साथ ही आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। 

मिथुन राशिआज आप खास तौर पर इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी लोगों के बीच न फैल जाए। अपने वाणी व व्यहार पर कंट्रोल बनाए रखें। आज आपके खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। किसी भी प्रकार के अकस्मात से बचें। 

कर्क राशिआज का दिन आपके लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी व व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। आज आपके द्वारा बनाया गया आर्थिक योजनाओं के सफल होने की ज्यादा संभावना है। इसके साथ ही विवाहोत्सुक युवक- युवतियों के लिए विवाह योग की संभावना है। 

सिंह राशिआप अपने आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आमज आप उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे।

कन्या राशिआज का दिन आपके लिए शुभ ही शुभ है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे- सम्बंधियों से सुखद समाचार मिलेगें, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । आज आप धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च कर सकते हैं। भाई- बहनों से लाभ होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर मिलेगें।

तुला राशिआज आप किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करें। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। आज आप दोस्त के रुप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। हालांकि, आज काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगें 

वृश्चिक राशिआज आप अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता हैं। व्यापार और भागीदारी में आपको लाभ होगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। इसके अलावा आज आप पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेगें।

धनु राशिआज इस राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। संबंधियों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालाय में सहकर्मियों का आपके अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मकर राशिआप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनावमुक्त रहेगें। गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है।

कुंभ राशिअत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। इस कारण जिद्दीपन आएगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज को अच्छे व सुरक्षित तरह से अपने पास रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेगीं।

मीन राशिविचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। दोस्तों या परिवारजनों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं। भाई- बहनों से लाभ होगा। कार्य की सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलइंडियाज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग