लाइव न्यूज़ :

10 November Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 07:03 IST

कन्या राशि वालों को कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है।

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि वालों को जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। कुंभ राशि वालों को अपने खर्च पर संयम रखना होगा।

मेष राशि

मन की एकाग्रता कम रहने के कारण मन से आप दुखी रहेंगे। शारीरिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धन का निवेश करनेवालों के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। 

वृषभ राशि

व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़ों-बूढ़ों और मित्रों के साथ मिलना होगा। नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतानों की प्रगति से मन पुलकित हो जाएगा। पर्यटन या प्रवास का योग हैं। मध्याहन के बाद शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता में अड़चनें आएँगी। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। 

मिथुन राशि

व्यापारी-वर्ग के लिए आजका दिन शुभ है। व्यापारीयों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा। पिता तथा बडे-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। उपरी अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी। 

कर्क राशि

दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। शारीरिकरुप से आलस्य और शिथिलता रहेगी। पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। किसी भी कार्य में भाग्य सहकार नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव होगा। संतानों के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा । आचारविचार पर संयम बरतने की तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह है। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य में भी अस्वस्थता उत्पन्न हो सकती है। आकस्मिक धनलाभ होगा। संतानो के विषय में चिंता रहने के कारण निरर्थक खर्च करना पडेगा। 

कन्या राशि

कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। 

तुला राशि

आजका दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखिएगा। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी में संयम रखिएगा। कलाकारों के लिए आजका दिन शुभ है, उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 

वृश्चिक राशि

आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा। विद्यार्थीयों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। फिरभी प्रत्येत कार्य को शांति से करिएगा। व्यवसाय में सहकार्यकरों का सहकार प्राप्त होगा।

धनु राशि

माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखिएगा। इससे आपका भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु मध्याहन के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। 

मकर राशि

जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएँगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सन्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी। 

कुंभ राशि

अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा परभी संयम रखना होगा। जिससे किसी के साथ वाद-विवाद में उग्रता न हो जाए और साथ-साथ नकारात्मक विचार भी मन से दूर हो जाए। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाइ देगी। 

मीन राशि

आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे । परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। इसलिए आपके वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स