लाइव न्यूज़ :

1 नवंबर 2020 रविवार राशिफलः आज का दिन इन 2 राशियों के लिए है लकी, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: November 1, 2020 08:17 IST

Open in App

मेष राशि 

आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों से जुड़े लंबित कार्य आज आसानी से निपट जाएंगे। आय में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। घर में खर्च बढ़ सकता है। मन अशांत रहने के कारण निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि-विवेक से काम लें, विवाद करने से बचें।उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'

वृषभ राशि 

आज आपका दिन सुखमय रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबारी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। भाइयों का सहयोग से बिगड़ता काम बनेगा। नौकरी आपके मन मुताबित रहेगी। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'

मिथुन राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सफलता हाथ लग सकती है। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। आपके अधिकारी आपसे खुश रहेंगे और आपके काम की सराहना करेंगे।उपाय- जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'

कर्क राशि

कोई रिस्क लेने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना को टाल दें। क्रोध व उत्तेजना से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दौड़-धूप अधिक होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव का माहौल बना रह सकता है। कारोबार में लाभ होगा। धैर्य रखें, आय बनी रहेगी।उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'

सिंह राशि

आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी, उत्साह बना रहेगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी के काम से बचें।उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'

कन्या राशि 

दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे।उपाय- जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'

तुला राशि 

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'

वृश्चिक राशि

फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'

धनु राशि 

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्‍खमय रहेगा।उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'

मकर राशि

कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'

कुंभ राशि

अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें।उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'

मीन राशि

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद न करें।उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग