लाइव न्यूज़ :

07 November Rashifal: मेष राशि वालों के लिए अचानक धनलाभ की संभावना, पढ़ें बाकी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 06:31 IST

मेष राशि वालों का दिन समाजिक कार्यों में प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। वृषभ राशि वाले आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों के काम पूरे होंगे लेकिन धीमी गति से होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वालों का दिन समाजिक कार्यों में प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। वृषभ राशि वाले आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।मिथुन राशि वालों के काम पूरे होंगे लेकिन धीमी गति से होंगे। कर्क राशि वाले आज का दिन शांति पूर्वक शुरू करें।

मेष:

समाजिक कार्यों में दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। धन व्यय होगा लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा। अचानक धनलाभ की संभावना भी है। दांपत्यजीवन में सुख का अहसास करेंगे। 

वृषभ:

आज कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापार करते हों या नौकरी, लाभदायक नतीजे मिलेंगे। पदोन्नती का योग है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 

मिथुन:

काम पूरे होंगे लेकिन गति धीमी रहेगी। खानपान में ध्यान दें। शरीर के कष्ट महसूस हो सकते हैं। हौसला बनाए रखें। कार्यस्थल पर किसी के साथ भी बहस में पड़ने से बचे। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम करने की सोच रहे हैं तो आज उसे टाले।

कर्क:

आज की दिन शांतिपूर्वक शुरू करें। बाहर के खाने से बचें। मन अस्थिर महसूस होगा लेकिन शांति बनाए रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस से बचें। नए संबंध बनाने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लेने की जरूरत है। आध्यात्मिकता की ओर ध्यान मोड़ने से मन शांत होगा और बुरा योग टल जाएगा। घर के बाहर निकलें तो सतर्क रहें। 

सिंह:

दांपत्यजीवन में मामूली अनबन महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ बहस में पड़ने से बचे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। सांसरिक विषयों से मोहभंग होगा।

कन्या:

आपके लिए आज का दिन अच्छा है। शारीरिक और मानसिक तौर पर शांति महसूस करेंगे। घर में खुशी माहौल बना रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ का योग है। 

तुला:

कलात्मक और सृजनात्मक उन्नति का अहसास करेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ आमोद-प्रमोद का अवसर बनेगा लेकिन बौद्धिक चर्चा के वक्त बहस में पड़ने से बचें। 

वृश्चिक:

आज के दिन शारीरिक और मानसिक तौर पर शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और सगे- सम्बंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आज के दिन कोई बड़ी खरीदारी नजरअंदाज करें।

धनु:

ईश्वर भक्ति और अध्यात्म की ओर मन खिंचेगा। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज अच्छा दिन है। घरवालों और दोस्तों के साथ आमोद प्रमोद का अवसर रहेगा। घर के बाहर किसी स्थान पर ठहरना हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

मकर:

वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव से बचें। शेयर- सट्टा में पूंजी निवेश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत हो सकती है। 

कुंभ:

शारीरिक और मानसिक रूप से दिन अच्छा बीतेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बीतेगा। पर्यटन पर जाने का योग है। आर्थिक लाभ हो सकता है। अध्यात्म में गहरी रुचि होगी।

मीन: 

किसी काम में पूंजी निवेश करने जा रहे हैं तो अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। मन अशांत रह सकता है। धार्मिक अनुष्ठान में धन खर्च होगा। घरवालों और दोस्तों के साथ बहस में पड़ने से बचें। किसी काम या चीज के लिए लालच से बचने की जरूरत है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स