लाइव न्यूज़ :

07 April Rashifal: मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी, किस का होगा दिन भारी-पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 06:07 IST

तुला राशि वालों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरुप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक राशि वालों की आज मित्रों के साथ भेंट होगी।धनु राशि वालों आज दिन कार्य में सफलता का दिन है।

मेष राशि

सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरुप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि

आप की वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नये सम्बंधों में सदभाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। 

मिथुन राशि

भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध न बाँधने की सलाह है। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। 

कर्क राशि

आज का दिन आपका प्रफुल्लितता से भरा रहेगा। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। कार्य में मिली सफलता के कारण आप के उत्साह में वृद्धि होगी। 

सिंह राशि

परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे। उनका सहकार भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। 

कन्या राशि

वैचारिकरुप से समृद्घि बढे़गी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिकरुप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। 

वृश्चिक राशि

मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढे़गी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्यजीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।

धनु राशि

कार्य सफलता का दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। 

मकर राशि

साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिंता का कारण बनेगी। लंबी यात्रा की संभावना है। 

कुंभ राशि

मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है।

मीन राशि

व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रति दिन की क्रिया कलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स