लाइव न्यूज़ :

05 April Rashifal: कैसे बीतेगा अप्रैल का पहला रविवार, क्या होगा आपके लिए खास-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2020 06:06 IST

कर्क राशि वालों को आज शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता का अनुभव नहीं होगा। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि वाले लोगों का आज का हर कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे।तुला राशि वालों को आज विविध क्षेत्रों में लाभ होगा।

मेष राशि

आज आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान दे पाएँगे।

वृषभ राशि

पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रुप से सफलता मिल सकती है। संतानो के लिए पूँजी-निवेश करेंगे।

मिथुन राशि

सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधु तथा अडो़स-पडो़स के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएँ अधिक हैं। 

कर्क राशि

शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता का अनुभव नहीं कर पाएँगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी। कौटुंबिकजनों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष घ्यान रखिएगा।

सिंह राशि

आप में आज आत्मविश्वास कूट कूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बडों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। 

कन्या राशि

शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेंगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है।

तुला राशि

विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी।

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

धनु राशि

शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित होंगी। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहिएगा। 

मकर राशि

यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। अथवा तो व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। 

कुंभ राशि

आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएँ है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।

मीन राशि

आज आप का मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखिएगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स