लाइव न्यूज़ :

04 November Rashifal: मिथुन राशि वालों को हो सकता है भारी नुकसान, जानें कैसा होगा आज आपका दिन-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 07:13 IST

कन्या राशि वालों का आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा।

Open in App
ठळक मुद्देतुला राशि वालों को आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। मकर राशि वालों का परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा।

मेष राशि

व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुडे कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन करके घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास आज आप करेंगे।   

वृषभ राशि

आज का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएँगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।

मिथुन राशि

गुस्से की भावना आपको हानि पहुँचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। मंत्र जाप और पूजा भक्ति आपके मन को शांति देंगे।

कर्क राशि

संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। 

सिंह राशि

उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएँगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। 

कन्या राशि

आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्छ आएगा। बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।

तुला राशि

आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। 

वृश्चिक राशि

आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएँगे। 

धनु राशि

परिवारजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्छ होगा। मानसिक उचाट और द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।

मकर राशि

परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी- धंधा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशि

पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगा। 

मीन राशि

समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स