लाइव न्यूज़ :

03 December Rashifal: कर्क राशि वाले आज न करें नए काम की शुरुआत, जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 07:27 IST

तुला राशि वालों का आज का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा।

मेष राशि

आप स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है एवं संतान से लाभ होगा।

वृषभ राशि

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएँगे। नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहुति होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिकरूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी होगी। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। 

कर्क राशि

आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा प्रतीत होता है। अतः सुझाव देते हैं कि किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा आज न करवाएँ। क्रोध से दूर रहिएगा। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। 

सिंह राशि

आज का दिन मध्यम फलदायी लगता है। दांपत्यजीवन में तू-तू मैं-मैं होगी एवं व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि

आज आपके लिए दिन शुभ है। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा। और मन भी प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। आप का आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 

तुला राशि

आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा।

धनु राशि

आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बाँधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से होड़ में विजय मिलेगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।

मकर राशि

आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

कुंभ राशि

कथनानुसार आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावनाएँ हैं। 

मीन राशि

आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूँजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स