लाइव न्यूज़ :

आपको किस बात से है सख्त 'नफ़रत', राशि अनुसार जानें

By गुलनीत कौर | Updated: June 14, 2019 17:05 IST

Open in App

किसी का भी गुस्सा और चिढ़ दोनों तब अचानक बाहर आ जाते हैं जब वे किसी ऐसी चीज को देखते या महसूस करते हैं जिससे वे नफरत करते हों। कोई भी व्यक्ति, चीज या फिर कोई ऐसी घटना जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, उसे देखकर गुस्सा आना लाजमी है। तो आपको किस चीज से चिढ़ या नफरत है, क्या आपको सही बात पता है या आप दुविधा में हैं? अगर दुविधा है तो चलिए राशि अनुसार जानते हैं:

मेष राशिअगर कोई आपके बारे में गलत बात करे, गलत शब्दों का प्रयोग करे या फिर आपको गलत समझे तो आपको इस बात पर बहुत गुस्सा आता है। गलत समझे जाने की बात से ही आपको नफ़रत है

वृषभ राशिजब आप बात कर रहे हैं और आपको कोई इग्नोर करे, आपकी बात ना सुने तो इस बात से आपको बेहद नफ़रत होती है। आपको शब्दों का व्यर्थ जाना नहीं पसंद, इसलिए इस बात से चिढ़ जाते हैं

मिथुन राशिआपको फैसले लेने से नफरत है। जी हां, चाहे बड़ी बात हो या छोटी, जरूरी चीज हो या ना हो, लेकिन जब आपको अपनी शांति भंग करके कुछ विचार विमर्श करना पड़े तो आपको गुस्सा आता है

कर्क राशिजब लोग आपके तौर तरीकों पर गौर ना करें, आपकी समझ के अनुसार ना चलें, आपको अपना आयडल ना मानें तो आपको इस बात से नफ़रत होती है। ऐसे लोगों पर आपको गुस्सा आता है

सिंह राशिकोई आपकी बात काटकर कुछ कहे, अपनी बात को आपकी बात से ऊपर रखे, आपके सामने अच्छ्हा परफॉर्म करने की कोशिश करे तो आपको ऐसे इंसान से ही नफ़रत होने लगती है

कन्या राशिकन्या राशि के लोग परफेक्शन से प्यार करते हैं इसलिए उन्हें जिस चीज, जिन लोगों में ये ना दिखे उन्हें उसी से नफरत होने लगती है। साफ शब्दों में कहें तो ये इंसानों से ही नफ़रत करते हैं

तुला राशिजब किसी खास विषय पर आपके सामने बैठे व्यक्ति को आपसे कम जानकारी है फिर भी वो अपनी बात कहे जा रहा है और आपकी नहीं सुन रहा, तो बस इसी इंसान से आपको नफ़रत है

वृश्चिक राशिकिसी भी चीज के लिए जब आपको अधिक चुकाना पड़े, फिर वो पैसा हो या समय या फिर आपकी भावनाएं तो आपको गुस्सा आता है। जरूरत से अधिक कुछ भी देने से आपको नफ़रत है

धनु राशिआपको झूठ बोलने वाले लोगों से नफ़रत है। मगर लोग आपसे झूठ कहते हैं तो इसमें गलती भी आपकी ही है। क्योंकि आप उनमें से हैं जो आसानी से सभी पर विश्वास करते हैं और फिर धोखा खाते हैं

मकर राशिआपको लगता है कि आप हमेशा सही हैं। हर परिस्थिति में सही चल रहे हैं, लेकिन जब कोई आपको गलत साबित कर दे तो आपको ऐसे इंसान से नफ़रत हो जाती है

कुंभ राशिकिसी चीज पर कंट्रोल ना कर पाने की परिस्थिति से आपको नफ़रत है। इसलिए आप हर चीज को अपने कंट्रोल में लेकर चलना पसंद करते हैं। लेकिन जब कुछ हाथ से निकल जाए तो फिर गुस्सा आता है

मीन राशिआप लोगों के लिए दिल से हर काम करते हैं लेकिन जब आगे से उतना नहीं मिलता तो आपको इस बात से स्नाफ्रत होती है। ऐसे लोगों से दूर रहना पसंद करते हैं आप

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े