लाइव न्यूज़ :

1 साल में 112 बार सेक्स करते हैं इस उम्र के लड़के-लड़कियां, वैज्ञानिकों ने इस संख्या को माना बहुत कम

By उस्मान | Updated: October 19, 2018 15:35 IST

कुछ लोग यह मानते हैं कि युवा वर्ग ही सबसे अधिक सेक्स संबंध बनाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। सेक्स को लेकर कोई उम्र नहीं होती है। बहुत से लोग बढ़ती उम्र में भी सेक्स एन्जॉय करते हैं।

Open in App

सेक्स हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा है। यह प्यार जताने का एक तरीका है। कई लोगों के लिए सेक्स एक दवाई की तरह है। कई अध्ययन और एक्सपर्ट इस बात का दावा करते हैं कि हफ्ते में 2-3 बार सेक्स करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर है। कुछ लोग यह मानते हैं कि युवा वर्ग ही सबसे अधिक सेक्स संबंध बनाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। सेक्स को लेकर कोई उम्र नहीं होती है। बहुत से लोग बढ़ती उम्र में भी सेक्स एन्जॉय करते हैं। क्या आप जानते हैं कि किस उम्र के लोग सबसे ज्यादा सेक्स को इंज्वॉय करते हैं? इस बात को लेकर एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अध्ययन में बताया गया है कि लोगों की सेक्स में दिलचस्पी कम होने लगी है।  

साल में सिर्फ 112 बार ही सेक्स करते हैं युवाकिन्जी इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इन सेक्स, जेंडर एंड रीप्रोक्शन द्वारा एक अध्ययन के अनुसार, 18 से 29 वर्ष के लोग साल में औसतन 112 बार सेक्स करते हैं, वहीं 30 से 39 साल के लोग साल में औसतन 86 बार सेक्स करते हैं। 40 से 49 साल के लोगों में ये आंकड़ा 69 है। 

मैरिज कपल्स के बीच सेक्स संबंध में कमीशोधकर्ताओं के अनुसार, इस अध्ययन में हैरानी की बात ये रही कि 13 फीसदी जोड़े ऐसे थे जिनका शादी के बाद साल भर में सेक्स करना बहुत कम हो चुका था। 45 फीसदी लोग ऐसे निकले जो महीने में कुछ ही दिन सेक्स करते थे। इस शोध में 34 फीसदी लोगों ने हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स करने की बात स्वीकार की, वहीं सात फीसदी लोग ऐसे थे, जो हफ्ते में चार से पांच बार सेक्स करते थे।

कपल्स के बीच सेक्स में कमी के कारण- शादी के बाद जिम्मेदारियों के बढ़ते बोझ से कपल्स के बीच सेक्स की फ्रीक्वेंसी कम होने लगती है। - दफ्तर के काम का दबाव से भी कामेक्षा कम होने लगती है। - उम्र बढ़ने के साथ लोगों में बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं, जिससे सेक्स से दूरी हो जाती है।- जर्मनी के म्यूनिख में स्थित लुडविग मैक्समीलियन यूनिवर्सिटी के अनुसार, कपल्स की बीच सेक्स संबंध में गिरावट की वजह बच्चे नहीं बल्कि मनमुटाव है।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े