लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड के साथ फील नहीं करतीं ये 7 चीजें, तो कभी ना करें उनसे शादी

By मेघना वर्मा | Updated: June 18, 2020 11:31 IST

शादी का निर्णय किसी के लिए भी सबसे अहम होता है। लड़का हो या लड़की शादी के बाद दोनों की ही जिंदगी में बदलवा आ जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देजब आप किसी रिश्ते में बंधते हैं तो दोनों बराबरी का हक साझा करते हैं।किसी का काम छोटा या बड़ा नहीं होता मगर जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे के काम को सराहे।

किसी को डेट करना या किसी के साथ जिंदगी भर शादी करके साथ निभाना दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। शादी का फैसला आप बहुत सोच समझ कर करें। शादी के बाद आपकी और आपके पार्टनर दोनों की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। इसलिए शादी से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

शादी के लिए जरूरी है कि आपका पार्टनर आपको खुश रखें। खुशी के साथ कुछ और फीलिंग भी होती है जिन्हें आप फील करना चाहते हैं। अगर आपका पार्टनर आपको वो सारी फीलिंग्स दे पाता है तभी आप उनसे शादी के बारे में सोचिए। आइए आपको कुछ ऐसी ही फीलिंग बताने जा रहे हैं जो आपको अपने पार्टनर के साथ फील होना चाहिए।

1. सब कुछ हो एक्साइटिंग

जब आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ हों तो आपको सभी चीजें एंडवेंचर्स और एक्साइटिंग लगनी चाहिए। ये जरूरी है। इसी फीलिंग के माध्यम से आप दोनों एक-दूसरे की ओर खिंचे रहेंगे। साथ ही आप दोनों एक-दूसरे के साथ अटैचमेंट फील करेंगे।

2. प्राउड

ऐसा ना हो कि आप अपने पार्टनर को किसी के सामने ले जाने या किसी से मिलवाते समय झेंपते हों। अपने दोस्तों या परिवार से मिलवाने के बाद आपको शर्म महसूस हो। आपका पार्टनर और आप दोनों का रिश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमें आपको नाज हो। आप सिर उठा कर गर्व से कह सकें वो आपके पार्टनर हैं।

3. सिक्योर

एक लड़की हमेशा चाहती है कि उसका पार्टनर उसे पूरा सपोर्ट करे और उसे सिक्योर फील करवाए। फिर चाहे वो फिजीकली हो या  मेंटली। रिश्ते में ट्रस्ट जरूरी होता है। अगर आपके पार्टनर पर आप पूरी तरह ट्रस्ट कर सकती हैं और उन्हें लेकर आप श्योर और सिक्योर हैं तो शादी जैसे कदम को आगे बढ़ा सकती हैं। 

4. सेफ

अपने पार्टनर के साथ आपको सेफ फील करना जरूरी है। ये जरूरी है कि आपका पार्टनर के साथ आपको सेफ फील हो। ऐसा ना हो कि उनकी हरकतों से आपको लगे कि वो छोड़कर, रिश्ता तोड़ कर चले जाएंगे। 

5. अप्रीशिएटेड

किसी का काम छोटा या बड़ा नहीं होता मगर जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे के काम को सराहे। आपके पार्टनर को भी आपके काम की सराहना करनी चाहिए। इससे आप दोनों के बीच सम्मान बना रहेगा।

6.बराबरी

जब आप किसी रिश्ते में बंधते हैं तो दोनों बराबरी का हक साझा करते हैं। आपके रिश्ते में आपको अकेला नहीं लगना चाहिए। आपके पार्टनर को आपको बराबरी का हक देना चाहिए। किसी भी निर्णय या बात पर अकेले नहीं बल्कि आपके साथ मिलकर फैसला करना चाहिए।

7. सम्मान

एक रिश्ते में ईमानदारी के साथ सम्मान भी बहुत जरूरी है। आपका पार्टनर आपको सम्मान देता है तो ये बहुत अच्छी और पॉजिटिव चीज है। अगर गुस्से में रह कर भी वो अपना आपा नहीं खो रहे या आपको पूरा सम्मान दे रहे हैं तो आपको इस रिश्ते को बचाने के लिए सब कुछ करना चाहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े