लाइव न्यूज़ :

इन 5 वजहों से हुआ था ब्रेकअप, तो फिर से रिलेशनशिप में आने की सोच सकते हैं आप

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2020 12:15 IST

रिलेशनशिप की शुरुआत में लोगों को इनसिक्योरिटी होती ही है। अगर आपकी बातों में एक्स का जिक्र आ गया तो लड़ाई होनी भी तय है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर लोगों को कमिटमेंट से भी डर लगता है।लोग करियर पर पूरा फोकस करना चाहते हैं।

कभी-कभी जरूरत ऐसी होती है या सिचुएशन ऐसी होती है कि हमें अपने प्यार से दूर जाना होता है। बहुत से लोगों को ना चाहते हुए भी ब्रेकअप जैसी चीजों को फेस करना पड़ता है। रोमांटिक रिश्ते में ब्रेकअप किसी भी वजह से हो सकता है। जब रिश्ता काम नहीं करता तो दो लोग अलग होने के बारे में सोचने लगते हैं। 

कई बार ऐसा भी होता है कि ये ब्रेकअप ऐसे कारणों से होता है जो समय के साथ आगे चलकर सही हो सकते हैं। अगर आपका भी ब्रेकअप उन कारणों से हुआ है तो आप एक बार फिर से रिलेशनशिप में आने की सोच सकते हैं। ये बिल्कुल आपके ऊपर है कि आप अपने एक्स के साथ वापिस आना चाहते हैं या नहीं मगर आप ऐसा सोच जरूर सकते हैं।

आइए बताते हैं कौन से हैं वो कारण-

1. आपको और उन्हें समय चाहिए

अक्सर ऐसा होता है कि हमारा ब्रेकअप सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि दोनों पार्टनर्स को समय चाहिए होता है। लाइफ में आगे बढ़ने के लिए चीजों को मैनेज करने के लिए। मगर जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं या मच्योर होते हैं तो आप चीजों को हैंडिल कर सकते हैं। इसलिए आप फिर से इस रिश्ते में आने के बारे में सोच सकते हैं।

2. एक्स को लेकर होता है झगड़ा

रिलेशनशिप की शुरुआत में लोगों को इनसिक्योरिटी होती ही है। अगर आपकी बातों में एक्स का जिक्र आ गया तो लड़ाई होनी भी तय है। इसी लड़ाई में लोग ब्रेकअप कर जाते हैं। मगर प्यार ईमानदारी और विश्वास से चलता है तो आपको अपने रिश्ते में विश्वास जगाना होगा। तभी आप एक-दूसरे के साथ खुश रह पाएंगे।

3. कमिटमेंट करने से लगता था डर

अक्सर लोगों को कमिटमेंट से भी डर लगता है। इसी वजह से आप अफने रिश्ते को खत्म भी कर देते हैं। मगर समय के साथ आगे बढ़कर आप कमिटमेंट करना भी सीख जाते हैं और रिश्तों को निभाना भी। इसलिए आप इस रिश्ते को फिर से शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। 

4. करियर थी प्रायोरिटी

अक्सर लोग करियर पर पूरा फोकस करना चाहते हैं इसलिए या तो उन्हें समय चाहिए होता है या वो इस रिश्ते को ब्रेक कर लेते हैं। मगर जब आप अपने करियर से पूरी तरह संतुष्ट हों या आपको लगे कि अब आप उतना अचीव कर चुके हैं तो इस रिश्ते के बारे में भी सोच सकते हैं।

5. किसी चीज को लेकर थी अलग-अलग सोच

दो इंसान एक ही चीज पर एक जैसा सोचें ये हर बार संभव नहीं होता। इसलिए अगर आप दोनों के बीच अलग-अलग राय को लेकर ब्रेकअप हुआ है तो भी आप वापिस इस रिश्ते में आ सकते हैं। आपको ये समझना होगा कि दो लोगों की सोच अलग होती है। इसको हर बार झगड़े का रूप देना सही नहीं।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े