लाइव न्यूज़ :

'कब होगी शादी?' सुनकर पक गए हैं कान, तो सामने वाले को दीजिए ये जवाब, बंद हो जाएगी बोलती

By मेघना वर्मा | Updated: June 15, 2020 06:13 IST

आप किसी पार्टी में गए हों या आपके घर कोई आया हो आपसे ये सवाल जरूर होता कि आप शादी कब कर रहे हैं। कभी-कभी तो सिचुएशन ऐसी हो जाती है कि आप इस बात का कोई जवाब नहीं दे सकते।

Open in App
ठळक मुद्दे शादी करने में पैसे भी लगते हैं और बहुत सारे रिसोर्स भी।रिश्तेदारों के अलावा कई दोस्त या जानने वाले ऐसे होते हैं जो दिन रात एक ही सवाल रटते रहते हैं।

'अरे इतनी बड़ी हो गई हो शादी कब कर रही हो?', 'वाह नौकरी लग गई अब शादी कब कर रही हो?' शादी कब कर रही हो सवाल ऐसा है जो कभी भी और किसी भी सिचुएशन पर पूछा जा सकता है। हैरत की बात तो ये है कि शादी आपकी, आपके घरवालों को करवानी है आपको करनी है मगर फिर भी शादी की चिंता आपके रिश्तेदारों को सबसे ज्यादा होती है। 

आप किसी पार्टी में गए हों या आपके घर कोई आया हो आपसे ये सवाल जरूर होता कि आप शादी कब कर रहे हैं। कभी-कभी तो सिचुएशन ऐसी हो जाती है कि आप इस बात का कोई जवाब नहीं दे सकते। मगर कुछ ऐसी लाइनें हैं जिन्हें बोलकर आप इस बात का जवाब दे सकते हैं। 

आइए आपको यहां हम कुछ ऐसी ही लाइन्स बताने जा रहे हैं जिन्हें बोलकर आप शादी-शादी रटने वालों को मुंह तोड़ जवाब दे सकते हो-

1. 'जब सब पूछना बंद कर देंगे'

अगली बार आपके कोई पूछे कि शादी कब कर रहे हों तो सीधे ये लाइन बोलिए। उनसे कहिए कि आप तभी शादी करेंगी जब सब ये शादी का सवाल करना बंद कर देंगे। फिर देखिए अगली बार से ये सवाल करने से पहले लोग दो बार सोचेंगे जरूर।

2. 'जब तुम बच्चे पैदा कर लोगे'

रिश्तेदारों के अलावा कई दोस्त या जानने वाले ऐसे होते हैं जो दिन रात एक ही सवाल रटते रहते हैं। शादी कब कर रहे हो, ऐसों को सीधे बोलिए कि तब करेंगे शादी जब तुम्हारे बच्चे हो जाएंगे। आपका हंसी में दिया गया ये जवाब उन्हें चुभेगा भी और आगे से आपसे शादी की बात करने से पहले वो सोचेंगे भी।

3. 'मैंने कर ली शादी, आपको बुलाया नहीं'

आपका ये जवाब भी उनका मुंह बंद कर देगा। जब आप किसी से एक ही लाइन सुन-सुन के पक गए हों तो अगली बार से ये जवाब जरूर दीजिए। आपके इस जवाब के बाद वो आपसे शादी की बात करने में कई बार सोचेंगे।

4. 'जब आप हमारी शादी का खर्च करने के लिए तैयार हो जाएं, उसी दिन शादी कर लेंगे'

शादी किसी गेम की तरह नहीं है। शादी में पैसे भी लगते हैं और बहुत सारे रिसोर्स भी। इसलिए अगली बार कोई आपकी शादी की बात करें तो उससे सीधे बोलिए कि जब वो आपकी शादी का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार हों तो आप शादी के लिए भी तैयार हैं।

5. 'बस आज रात ही करने जा रही हूं, टीवी पर लाइव टेलीकास्ट होगा'

ये भी आपकी खींज को उनके सामने रख देगा। अगली बार जब भी आपसे कोई शादी की बात करें तो उससे इस लाइन से जवाब दीजिए वो बाद में कुछ कह भी नहीं पाएगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े