लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पार्टनर संग इंटिमेसी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये टिप्स, नहीं होगी कोई दिक्कत

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 7, 2022 21:30 IST

सभी रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते हैं, यह स्वाभाविक है। कभी-कभी हम समय के साथ इंटिमेसी और संबंध खो देते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह हमेशा के लिए चला गया है। हम समय को जोड़ने और रिश्ते को प्राथमिकता बनाकर रिश्ते के भीतर इंटिमेसी बढ़ाने पर काम कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोवैज्ञानिक और काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने कुछ टिप्स बताए हैं।अगर आप अपने रिलेशनशिप में इंटिमेसी बढ़ाना चाहते हैं तो कनेक्ट करने के लिए समय देने का प्रयास करिए।

Relationship Tips: एक रिलेशनशिप में इंटिमेसी के साथ साझा किए गए कनेक्शन पर बनती है और पार्टनर्स के बीच कनेक्शन विश्वास, भेद्यता, सुरक्षा और निकटता पर निर्भर करता है। इंटिमेसी के किसी भी रूप को विकसित और मजबूत करने के लिए हमें भावनात्मक, आध्यात्मिक, शारीरिक या बौद्धिक रूप से जुड़ने के लिए समय निकालना होगा। अगर आप अपने रिलेशनशिप में इंटिमेसी बढ़ाना चाहते हैं तो कनेक्ट करने के लिए समय देने का प्रयास करिए।

सभी रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते हैं, यह स्वाभाविक है। कभी-कभी हम समय के साथ इंटिमेसी और संबंध खो देते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह हमेशा के लिए चला गया है। हम समय को जोड़ने और रिश्ते को प्राथमिकता बनाकर रिश्ते के भीतर इंटिमेसी बढ़ाने पर काम कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ इंटिमेसी को मजबूत करना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। मनोवैज्ञानिक और काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने इसके लिए कुछ टिप्स बताए हैं।

-अपने पार्टनर को आप इस बात का एहसास दिलाएं कि आपको उनके बारे में क्या अच्छा लगता है। 

-उन्हें इस बात से अवगत कराएं कि आपको क्या पसंद है या आपको क्या चाहिए। 

-पार्टनर को ये बताएं कि आपको उनके बारे में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव क्या बात लगती है।

-भावनात्मक, आध्यात्मिक, शारीरिक या बौद्धिक रूप से जुड़ने के लिए समय निकालिए।

-ये जानने की कोशिश करिए कि आप दोनों को क्या पसंद है और क्या नहीं।

-अपने रिलेशनशिप में अच्छी चीजों को सेलिब्रेट करिए।

-आपस में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करिए।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े