लाइव न्यूज़ :

पार्टनर को इन 7 तरीकों से अपने प्यार का कराएं एहसास, कभी खराब नहीं होगा रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 27, 2022 16:43 IST

काफी बार जो काम शब्द नहीं कर पाते, वो काम आपके एक्शन कर देते हैं। इसी क्रम में मनोवैज्ञानिक काउंसलर और थेरेपिस्‍ट ल्यूसिले शैकलटन ने बताया है कि आप अपने पार्टनर को कैसे अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं। 

Open in App

अपने प्यार का इजहार करने के लिए आपको हमेशा 'आई लव यू' कहने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी इसे कहने के बजाय इसे दिखाया जाता है। दरअसल, कई लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि अपने पार्टनर को प्यार का एहसास कराने से आपका रिलेशनशिप और मजबूत होता है। मगर काफी बार जो काम शब्द नहीं कर पाते, वो काम आपके एक्शन कर देते हैं। इसी क्रम में मनोवैज्ञानिक काउंसलर और थेरेपिस्‍ट ल्यूसिले शैकलटन ने बताया है कि आप अपने पार्टनर को कैसे अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं। 

-आप पार्टनर किसी काम में बिना पूछे या कुछ कहे उनकी मदद कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उनका काम हल्का होगा बल्कि उन्हें अच्छा भी लगेगा। यही नहीं, इससे उन्हें आपके प्यार का एहसास भी होगा। 

-कोशिश करें कि महीने में कम से कम दो बार उन चीजों की डेट्स प्लान करें जो आपके पार्टनर को करनी पसंद हैं। इससे न सिर्फ आप दोनों को एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताने का समय मिलेगा बल्कि आपका पार्टनर भी फ्रेश फील करेगा। 

-जब वो आपको अपनी दिनचर्या के बारे में बता रहे हैं तो मल्टी-टास्किंग होने के बजाय आप उनकी बातें ध्यान से सुनें।

-उनके लिए कुछ ऐसी चीजें बनाएं या करें जो उन्हें काफी पसंद हैं। 

-गले लगकर या किस करके पार्टनर को अपना फिजिकल लव जरूर दर्शाएं।

-अपने पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें। आप दोनों अपने-अपने काम में चाहे जितने भी बिजी क्यों न हों, लेकिन एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आप दोनों को काफी अच्छा लगेगा। 

-आपके मन में उनके प्रति अपनी भावनाओं को जरूर व्यक्त करें और उन्हें बताएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े