लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: लव लाइफ और फ्रेंडशिप को करना है बैलेंस, तो आपके काम आएंगे ये 3 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 8, 2022 16:41 IST

कई बार कपल्स के बीच लड़ाई लाइफ में अन्य रिश्ते खासकर दोस्ती सही से बैलेंस न कर पाने की वजह से होती है। अगर आप एक रिलेशनशिप में हैं और इसके साथ ही आपको अपनी दोस्ती-यारी मैनेज करनी है तो यहां बताए गए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। 

Open in App

Relationship Tips: हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है, लेकिन आप दोनों के बीच बहस किसी ऐसी बात को लेकर हो रही है जो नहीं होनी चाहिए तो आपको इस सर ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, कई बार कपल्स के बीच लड़ाई लाइफ में अन्य रिश्ते खासकर दोस्ती सही से बैलेंस न कर पाने की वजह से होती है। अगर आप एक रिलेशनशिप में हैं और इसके साथ ही आपको अपनी दोस्ती-यारी मैनेज करनी है तो यहां बताए गए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। 

अपनी दोस्ती को प्राथमिकता दें

अगर आप एक रिलेशनशिप के साथ अपने दोस्तों के साथ दोस्ती को बनाए रखना चाहते हैं तो अपने रिश्ते के साथ दोस्ती को भी प्राथमिकता दें। कई बार हम अपने रिश्ते में डूब जाते हैं कि हमें उसके अलावा और कुछ भी नजर नहीं आता। ऐसे में आप कोशिश करिए कि दोस्तों के लिए हफ्ते में एक बार समय जरूर निकालिए। उनके साथ बाहर जाईए। लंच या डिनर का एकसाथ प्लान बनाइए। दोस्तों के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार समय निकालने से आप अपनी लव लाइफ और दोस्ती को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे।

ग्रुप हैंगिंग का ख्याल बुरा नहीं

अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हुए अपने अन्य दोस्तों को शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है ग्रुप हैंगिंग करना। ग्रुप हैंगिंग की योजना बनाना आपको अपने दोस्तों और अपने प्रेमी के साथ स्वाभाविक रूप से समय बिताने की अनुमति देता है और आपके दोस्तों को आपके पार्टनर को जानने का मौका देता है, जो स्पष्ट रूप से तब मददगार होता है जब आपको दूसरी राय और सलाह की आवश्यकता होती है।

अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें

अगर आप अपने दोस्तों से मिलने बाहर आए हैं तो टेक्स्टिंग आपके दोस्तों के साथ आपके समय को बाधित करेगी, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप दोस्तों के साथ हैं तो उनके साथ अपना क्वालिटी टाइम एन्जॉय करिए। ठीक इसी तरह अगर आप अपने पार्टनर के साथ हैं, तो पल एन्जॉय करिए और फोन को साइड पर रख दीजिए। ध्यान रखें कि आपका जीवन केवल आपके रिश्ते के इर्द-गिर्द नहीं घूमता। अपने दोस्तों के साथ समय बिताना उतना ही महत्वपूर्ण होना चाहिए जितना कि अपने पार्टनर के साथ समय बिताना।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े