लाइव न्यूज़ :

Self Care: अपनी इन 5 फोटोज को सोशल मीडिया पर गलती से भी ना करें पोस्ट, हो सकती है गड़बड़

By मेघना वर्मा | Updated: June 16, 2020 06:21 IST

आपको ध्यान रखना होगा कि आप कोई ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर ना शेयर करें जिसमें आपके घर का एड्रेस या आपकी कोई और पर्सनल डीटेल भी दिखाई दे रही हो।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर हम ऐसी फोटोज भी सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करते हैं जो सामने वाला नहीं चाहता।आज कल लोग इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

सोशल मीडिया आज कल सभी पर हावी है। खासकर इंस्टाग्राम पर लोग अपने फोटो और वीडियोज खूब शेयर करते हैं। मगर आपको ध्यान में रखना चाहिए कि किस तरह की फोटोज आपको सोशल मीडिया पर अपलोड करनी चाहिए और किस तरह की फोटोज को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहिए। 

आपकी कुछ फोटोज ऐसी होती हैं जिन्हें अपने सोशल अकाउंट से दूर ही रखें तो बेहतर होगा। वरना उन फोटोज का मिस यूज भी हो सकता है। आज हम आपको यहां ऐसी ही कुछ फोटोज बताने जा रहे हैं जिन्हें आप चाहें तो अपने पास भले रख सकते हैं मगर पब्लिक प्लेस पर ऐसी फोटोज को शेयर करना सही नहीं।

1. न्यूड्स

सबसे पहले और सबसे जरूरी है कि आप अपने फोन से ऐसी कोई भी फोटोज ना शेयर करें या सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर ना करें जो न्यूड हों। ये ना सिर्फ गलत है मगर ये बहुत गलत तरीके से इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ये सिर्फ आपके लिए ही नहीं किसी के अंगेस्ट भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए ऐसी फोटोज को सोशल मीडिया से दूर ही रखें। 

2. जिसमें हो पर्सनल डिटेल्स

आपको ध्यान रखना होगा कि आप कोई ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर ना शेयर करें जिसमें आपके घर का एड्रेस या आपकी कोई और पर्सनल डीटेल भी दिखाई दे रही हो। आज के समय में क्राइम इतना बढ़ गया है कि जरा सी चूक से आपका सबकुछ दांव पर लग जाएगा। इसलिए ध्यान जरूर रखें।

3. एल्कोहॉलिक

ये सही है कि आप कूल दिखने के लिए हाई ड्रिंक और स्मोकिंग में अपनी फोटोज लेते हैं मगर इन फोटोज को अपने फोन में ही रखें तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर ये फोटोज आपका नेगेटिव एंगल दिखाएंगी। अगर आपके ऑफिस कल्चर से ये फोटो मैच नहीं खाती तो आपकी नौकरी भी जा सकती है तो एलर्ट रहें।

4. ढेर सारी सेल्फी

कुछ साल पहले हुई एक रिसर्च में ये बताया गया था कि अगर आप अपने सोशल मीडिया पर ढेरों सेल्फी पोस्ट करते हैं तो सामने वाले को आप बहुत अकेले या डिप्रेस्ड फील होते हैं। आप बहुत सुंदर और कूल हैं मगर आपकी ढेरों सेल्फी सोशल प्लेटफॉर्म पर आपकी गलत इमेज ही बनाती है। 

5. अक्सर हम ऐसी फोटोज भी सोशल मीडिया पर जरूर पोस्ट करते हैं जो सामने वाला नहीं चाहता कि हम उसकी फोटो पोस्ट करें। मगर फिर भी कभी मजाक में या कभी रिवेंज में हम उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।  

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े