लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: पैसों को लेकर अक्सर पार्टनर से होती है बहस, ये 3 टिप्स कर सकती हैं आपकी मदद

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 6, 2022 14:56 IST

कई बार कपल्स के बीच पैसों को लेकर हुई लड़ाई उनके अलग होने का कारण भी बन जाती है। इसलिए कपल्स को हमेशा अपना हिसाब क्लियर रखना चाहिए और पैसों को कभी भी अपने बीच नहीं लाना चाहिए। अगर आपके बीच भी पैसों को लेकर लड़ाई होती है तो इस समस्या को दूर रखने के लिए यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपैसों के मामले में आप दोनों को एक-दूसरे के साथ बैठकर करनी चाहिए बात।आप दोनों को एकसाथ एक ज्वाइंट बैंक अकाउंट खुलवा लेना चाहिए।

Relationship Tips: हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। लेकिन अगर आपके बीच पैसों को लेकर अक्सर ही बहस होती है तो ये गलत है। दरअसल, कई बार कपल्स के बीच पैसों को लेकर हुई लड़ाई उनके अलग होने का कारण भी बन जाती है। इसलिए कपल्स को हमेशा अपना हिसाब क्लियर रखना चाहिए और पैसों को कभी भी अपने बीच नहीं लाना चाहिए। अगर आपके बीच भी पैसों को लेकर लड़ाई होती है तो इस समस्या को दूर रखने के लिए यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

-कई बार लोगों की आदात होती है कि वो पैसे बचा नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको ये देखना है कि आपका पार्टनर किस केटेगरी में है। दरअसल, कुछ लोग बस पैसे कमाना जानते हैं, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाते हैं। ऐसे में आप दोनों एकसाथ बैठकर अपना बजट बना लीजिए कि आपको कितना खर्चा करना है और कितनी सेविंग करनी है। ऐसा कर लेने से आप दोनों की पैसों को लेकर बहस नहीं होगी। 

-आप दोनों को एकसाथ एक ज्वाइंट बैंक अकाउंट खुलवा लेना चाहिए। ऐसे में आप दोनों को ये पता चल पाएगा कि कौन कितना खर्चा करता है। अगर आप दोनों में से कोई खर्चीले मिजाज का है तो ये बात भी सामने आ जाएगी। इससे आप ज्यादा पैसे खर्च करने की आदत पर लगाम लगा सकते हैं। 

-आप दोनों अगर कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि कभी भी खर्चा एक के सिर पर नहीं आना चाहिए। आप दोनों ही बराबर खर्च करें ताकि आपके पार्टनर को ये एहसास न हो कि सारा खर्चा बस वही कर रहे हैं। इसके अलावा घूमने के लिए भी अपना एक बजट सेट कर लें और कोशिश करें कि आप अपने सारे खर्चे इसके अंदर ही करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े