लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद फिर से पार्टनर का दिल जीतने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2022 15:26 IST

आपसी मतभेद की वजह से कई बार लोगों के रिश्ते खत्म हो जाते हैं। हालांकि, रिलेशनशिप खत्म हो जाने के बाद लोगों को एहसास होता है कि रिश्ते को ऐसे छोड़कर उन्होंने गलत किया।

Open in App
ठळक मुद्देअगर दोबारा से अपने पार्टनर के आठ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप दोनों दोस्ती से शुरुआत करें।आप दोनों में पहले जिन भी बातों को लेकर झगड़े होते थे, उनके बारे में सोचिये कि गलती किसकी थी। ब्रेकअप के बाद फिर से अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को आजमाकर देखें।

Relationship Tips: एक समय के बाद बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगते हैं। ऐसे में अगर इन झगड़ों को समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो ये रिश्ता टूटने का कारण भी बन सकते हैं। यही कारण है कि आपसी मतभेद की वजह से कई बार लोगों के रिश्ते खत्म हो जाते हैं। हालांकि, रिलेशनशिप खत्म हो जाने के बाद लोगों को एहसास होता है कि रिश्ते को ऐसे छोड़कर उन्होंने गलत किया। 

इसी क्रम में अगर आप ब्रेकअप के बाद फिर से अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को आजमाकर देखें। इन टिप्स की मदद से आप ब्रेकअप के बाद फिर से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं।  

ब्रेकअप के कारणों के बारे में सोचें

ब्रेकअप होने की तकलीफ सबको होती है। ऐसे में अपने पार्टनर की याद आना कोई नई बात नहीं है। हो सकता है को ब्रेकअप के बाद आपको अकेलेपन का एहसास भी हो। इसी क्रम में आप ये सोचने लगे कि क्या वापस से पार्टनर को अपने जीवन में वापस लाया जा सकता है? हालांकि, इससे पहले आपको ब्रेकअप के कारणों के बारे में सोचना चाहिए। दरअसल, ऐसे चांस हैं कि अगर आप दोनों वापस से एकसाथ आएं तो हो सकता है कि एक बार फिर आप दोनों में उन्हीं बातों को लेकर लड़ाई हो, जिनपर पहले होती थी। 

सबसे पहले करें दोस्ती

अगर दोबारा से अपने पार्टनर के आठ रिलेशनशिप में आना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप दोनों दोस्ती से शुरुआत करें। दरअसल, ब्रेकअप से डील करने के लिए आप दोनों को थोड़े समय की जरूरत है। ऐसे में एक अच्छी और बेहतरीन शुरुआत करने के लिए कोशिश करें कि आप दोनों कुछ समय दोस्त के तौर पर एक-दूसरे के साथ बिताएं।

पहले वाली गलतियां न दोहराएं

आप दोनों में पहले जिन भी बातों को लेकर झगड़े होते थे, उनके बारे में सोचिये कि गलती किसकी थी। इसपर पार्टनर के साथ बातचीत करिए और कोशिश करें तो जो पहले गलतियां हुईं उनको दोबारा दोहराएं नहीं। ऐसा करने से आप दोनों नए तरीके से शुरुआत कर पाएंगे। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े