लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: अगर पार्टनर संग हो रही है बहस, तो खुद को शांत करने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2022 18:16 IST

यदि आपकी भी आपके पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई है, तो कुछ चीजों पर एक नजर डालें जो आप स्थिति को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। जब आप अपने पार्टनर से क्रोधित होते हैं तो अपने गुस्से को शांत करने की कोशिश करें।

Open in App

Relationship Tips: हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। इसी क्रम में कई बार इंसान के सबसे प्यार भरे रिश्ते और विवाह में भी झगड़े और तर्क के रूप में भावनाओं की एक धारा प्रवाहित होती है। यदि आपकी भी आपके पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई है, तो कुछ चीजों पर एक नजर डालें जो आप स्थिति को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। जब आप अपने पार्टनर से क्रोधित होते हैं तो अपने गुस्से को नियंत्रित करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने गुस्से को शांत कर सकते हैं।

पार्टनर संग बहस करने से बचें

जब भी आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो रहा हो तो बहस करने से बचिए। दरअसल, जब हम गुस्से में होते हैं तो कई बातें ऐसी बोल देते हैं, जिन्हें हमें नहीं बोलना चाहिए। इससे दोनों के बीच की चीजें और खराब हो सकती हैं। यही नहीं, अक्सर ही गुस्से में बोली गई बातें पार्टनर्स के बीच दरार पैदा करने का काम करती हैं। 

कुछ घंटों के लिए खुद को स्थिति से हटा लें

आपको अपने आप को स्थिति से दूर करना चाहिए ताकि न तो आप और न ही आपका पार्टनर एक-दूसरे को शारीरिक नुकसान पहुंचा सके। यह उन मामलों में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जहां शारीरिक हमले का इतिहास रहा हो। अगर भावनाएं अस्थिर हैं और आप या आपका पार्टनर एक-दूसरे पर प्रहार कर सकते हैं, तो इस समय आप दोनों अपने बीच दूरी बनाएं रखें।

खाने का आनंद लें

कहा जाता है कि जब इंसान का पेस्ट भरा तो वो ज्यादा समझदारी से निर्णय लेता है। इसी क्रम में एक बार जब आप खुद को स्थिति से दूर कर लेते हैं, तो खाना खा लेना ही समझदारी होगी। कभी-कभी हमारे पेट से निकलने वाली भूख की लहर आने पर हमारी भावनाएं अभिभूत हो जाती हैं। जब आप अपने पेट भर खाना खाते हैं तो अधिकांश समस्याएं थोड़ी आसान लग सकती हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े