लाइव न्यूज़ :

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज करने में मदद करेंगे ये 4 टिप्स, रिश्ते पर नहीं पड़ेगा असर

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 24, 2022 14:39 IST

एक स्वस्थ प्रोफेशनल लाइफ को बनाए रखने की कोशिश में हम अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में भूल जाते हैं या इसके विपरीत भी हो सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बैठाना कोई आसान काम नहीं, लेकिन कुछ टिप्स की मदद से आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: समय के साथ हमारी जिम्मेदारियां दोगुनी होती जाती हैं। ऐसे में अपने आपको एक ऐसी दुविधा में पाते हैं जहां हम अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को ठीक से मैनेज कर पाते हैं। एक स्वस्थ प्रोफेशनल लाइफ को बनाए रखने की कोशिश में हम अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में भूल जाते हैं या इसके विपरीत भी हो सकता है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बैठाना कोई आसान काम नहीं, लेकिन कुछ टिप्स की मदद से आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

अपने आप को दूर मत करें

एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ होना महत्वपूर्ण है। यह सलाह दी जाती है कि इन दोनों को न मिलाएं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से किसी से भी दूरी न बनाएं। अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए मदद लें या लोगों से बात करें और जो आपको परेशान कर रहा है उसका समाधान निकालें। 

शेड्यूल बनाएं

अपने दिन को व्यवस्थित करने और अपने लिए एक शेड्यूल बनाने से तनाव मुक्त दिन बिताने में मदद मिलेगी। अनुशासन के साथ शेड्यूल का पालन करने से आपको और मदद मिलेगी। अपने शेड्यूल पर नजर रखने के साथ-साथ अपने निजी जीवन में अपने आसपास के लोगों के शेड्यूल को जानें, ताकि आप उनके साथ अपना तालमेल बैठा सकें।

बातचीत करें

बातचीत करना अधिकांश मुद्दों की कुंजी है। अपने आसपास के लोगों के साथ बातचीत करें। बात करने से आपको मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी। आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बातचीत महत्वपूर्ण है। संचार की कमी केवल आपके दिमाग में अव्यवस्था पैदा करेगी और आपकी प्रोडक्टिविटी को कम करेगी।

जो महत्वपूर्ण है उसे प्राथमिकता दें

कई बार कोई काम आपके जीवन में महत्वपूर्ण हो सकता है और आपको उसे प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण काम है, चाहे वह आपके पर्सनल लाइफ में हो या प्रोफेशनल लाइफ में तब उस समय महत्वपूर्ण काम को प्राथमिकता दें। इसके साथ आप एक संतुलन खोजने और उस पल को जी पाएंगे।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े