लाइव न्यूज़ :

बात-बात पर शक करता है आपका पार्टनर तो करें ये 5 काम, सही हो जाएगा उनका शक्की नेचर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2020 06:16 IST

हर आदमी एक जैसा नहीं होता। किसी की कुछ आदत होती है तो किसी की कुछ। अगर आपको आपके पार्टनर की कोई आदत नहीं पसंद तो उनसे इस बारे में बात करें।

Open in App
ठळक मुद्देहर लड़ाई में आप जीतें ये जरूरी नहीं। शक आपके रिश्ते को घुन की तरह खोखला कर देता है।

प्यार के शुरूआती दौर में तो सब कुछ सही चलता है। प्यार और रोमांस के साथ एक-दूसरे को रूठने मनाने का सिलसिला जारी रहता है। मगर कुछ समय बाद ही ये छोटी-मोटी नोंक-झोक बड़े झगड़े का रूप लेने लगती है। कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि ब्रेकअप तक की नौबत आ जाती है। 

पार्टनर्स को एक-दूसरे के नेचर को समझने में समय लगात है और उस रूप में बदलने में भी समय लगता है। अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि उनका पार्टनर उन पर शक करता है। हर छोटी और बड़ी बात पर वो अपने पार्टनर के ऊपर शक करता है। ऐसे में आप कुछ तरीके आजमा सकती हैं। हो सकता है आपके इन तरीकों से वो आप पर शक करना बंद कर दें।

1. उनको प्रायोरिटी और समय जरूर दें

ये आपका प्यार और जिम्मेदारी दोनों है कि आप अपने पार्टनर को प्रायोरिटी दें और उनके लिए समय निकालें। आप लाख बिजी क्यों ना हों, दिन भर में कुछ समय ऐसा जरूर होना चाहिए जो सिर्फ आपका और आपके पार्टनर का हो। जिसमें आप दोनों प्यार भरी बातें कर सकें। 

2. नजर अंदाज ना करें

हर आदमी एक जैसा नहीं होता। किसी की कुछ आदत होती है तो किसी की कुछ। अगर आपको आपके पार्टनर की कोई आदत नहीं पसंद तो उनसे इस बारे में बात करें। मगर किसी पब्लिक प्लेस पर या अपने दोस्तों के बीच अपने पार्टनर को बुरी तरह से नजर अंदाज ना करें। इससे आपके पार्टनर इनसिक्योर तो होंगे ही साथ ही आप पर शक भी करने लगेंगे। 

3. तारीफ से बनेगी बात

रिश्ता जब नया-नया शुरू होता है तो हम सामने वाले के लिए तारीफों के पुल बांध देते हैं मगर समय के साथ ये पुल ढह जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपने पार्टनर की तारीफ उनके काम की तारीफ जरूर करें। ये आपके प्यार के बीच सम्मान को भी दिखाता है। 

4. करें बात

हर परेशानी का हल बातों से हो सकता है। अगर आपका पार्टनर आप पर कुछ ज्यादा ही शक करने लगा है तो अपने पार्टनर से इस विषय पर खुलकर बात करें। उन्हें समझाने की कोशिश करें साथ ही उनकी बात सुनने और समझने की कोशिश करें। हो सकता है कोई ऐसी गलत फहमी हो जिसकी वजह से आप दोनों एक दूसरे से दूर जा रहे हों। जितनी जल्दी हो सके ये गलतफहमी दूर करें।

5. ना करें खुद को साबित

हर लड़ाई में आप जीतें ये जरूरी नहीं। और हर जीत के लिए लड़ाई हो ये भी जरूरी नहीं। इसलिए किसी भी लड़ाई में खुद को साबित करने की होड़ में ना लगे रहें। सामने वाले को समझें और उनकी बातों पर गौर करें। उनको अपनी बात समझाएं। किसी भी तरह का शक आपके रिश्ते को घुन की तरह खोखला कर देता है इसलिए बात करें और जल्द से जल्द इस चीज से निपटें।

 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े