लाइव न्यूज़ :

पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो ना करें ये पांच गलतियां, वरना पड़ेगा बुरा इम्प्रेशन

By मेघना वर्मा | Updated: December 5, 2019 15:40 IST

कुछ लोग डेट पर जाने से पहले घंटों तैयारियां करते हैं मगर फिर भी अपना फर्स्ट इम्प्रेशन छोड़ने में नाकामयाब हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अगर आप किसी से मिलने पहली बार जा रहे हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए।वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी छोटी सी गलती से पूरी शाम खराब कर देते हैं।

सोशल मीडिया और टिंडर के जमाने में किसी से मिलना या डेट पर जाना आम सी बात हो चली है। मगर उसी डेट में आपको आपका हमसफर मिल जाए तो इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है। कुछ लोग डेट पर जाने से पहले घंटों तैयारियां करते हैं मगर फिर भी अपना फर्स्ट इम्प्रेशन छोड़ने में नाकामयाब हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी छोटी सी गलती से पूरी शाम खराब कर देते हैं। अपने साथ-साथ सामने वाले का मूड भी खराब कर देते हैं। 

आज हम आपको यहां ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें पहली बार डेट पर जाने से पहले आपको ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप किसी से मिलने पहली बार जा रहे हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। आप भी जानिए कौन सी हैं वो बातें।

1. ना हो लेट

पहली बार किसी से मिलने जा रहे हों तो कोशिश करें कि तय समय पर ही वहां पहुंचे। अगर आप पहली ही मुलाकात में लेट पहुंचे तो वो बेहद गलत इम्प्रेशन डालेगा।

2. धीरे-धीरे बात करें शुरू

जब आप किसी से पहली बार मिलें तो किसी हड़बड़ी में ना रहें। जो भी बात करना हो उसे धीरे-धीरे शुरू करें। सामने वाले को जानने या उसे समझने के लिए सारे सवाल-जवाब एक साथ ना छोड़े। बातों का सिलसिला धीरे-धीरे शुरू करें।

3. ना उड़ाएं मजाक

ध्यान दें आप जिससे मिलने जा रहे हैं वो आपका बहुत पुराना दोस्त नहीं है जिसका मजाक आप उड़ा सकते हैं। किसी से भी मिलने के बाद उसका मजाक ना उड़ाएं। ऐसा करने से ना सिर्फ सामने वाले पर आपका असर खराब पड़ेगा बल्कि वो नाराज भी हो सकता है। 

4. मैसेज पर ही ना करें बात

किसी से मैसेज पर बात करने में और सामने बात करने में जमीन आसमान का फर्क होता है। तो ध्यान दें कि जब भी आप अपने डेट से मिलने जाएं सिर्फ अपने मैसेज वाले कनवर्सेशन पर ही बात ना करें।

5. दें सम्मान

सामने वाले को किसी भी रूप में जज ना करें। वो क्या खाता है कहां रहता है उसे किस तरह की फिल्में पसंद है या उसका फेवरेट स्पोर्ट्स क्या है इस बात को लेकर कभी भी अपनी राय ना बनाएं और अगर बनाएं तो सामने वाले को कभी फील ना होने दें। सामने वाले की पसंद ना पसंद की रिस्पेक्ट जरूर करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े