लाइव न्यूज़ :

अपने एक्स को दोस्त बनाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

By मेघना वर्मा | Updated: July 31, 2020 14:44 IST

अगर आपके एक्स ने आपसे दोबारा से बात करने का विचार बनाने को कहा है तो कुछ भी जवाब देने से पहले उनसे समय मांगें।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था तो उसके पीछे कोई ठोस वजह रही होगी।

प्यार का रिश्ता खत्म होना हर किसी के लिए दर्दनाक होता है। लव रिलेशनशिप के बाद अक्सर लोग अपने एक्स के साथ दोस्ती का रिश्ता बनाना चाहते हैं। मगर इसके भी अपने अलग फायदे और नुकसान होते हैं। एक समय पर आपके सबसे करीबी रहे प्यार को सिर्फ दोस्त बनाना आसान नहीं।  फिर भी अगर अपने गुजरे हुए कल को केवल दोस्त मानकर आगी बढ़ने का फैसला किया है तो पहले कुछ बातें जान लें। ये आपको दोस्ती के इस नए रिश्ते को सही रूप से आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। 

1. समय मांगें

अगर आपके एक्स ने आपसे दोबारा से बात करने का विचार बनाने को कहा है तो कुछ भी जवाब देने से पहले उनसे समय मांगें। खुद को समय दें और अपनी अंतरात्मा से यह जानने की कोशिश करें कि क्या वाकई आप उनसे दोबारा बात कर पाएंगे या नहीं। इसके बाद ही फैसला लें।

2. सहमती हो दोनों की

अगर आपका एक्स आपसे दोबारा बात करना चाहता है तो इसमें आपकी सहमती भी होनी चाहिए। ऐसा ना हो कि आप उनके दबाव में आकर उनसे बात करना शुरू करें। इसलिए इस मामले में आपकी और उनकी सहमती होनी जरूरी है।

3. ना मिलें किसी रोमांटिक प्लेस पर

याद रखें कि अब आप दोस्त हैं। इसलिए किसी रोमांटिक जगह पर मिलने का विचार मन से निकाल दें। कहां मिलना है और किस तरह की बात करनी है, हर बात आपको सोच समझकर करनी होगी। किसी भी रोमांटिक जगह पर मिलने का विचार ना बनाएं। यह आप दोनों को असहज बनाएगा।

4. जस्ट फ्रेंड ही मानें

अगर आप दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था तो उसके पीछे कोई ठोस वजह रही होगी। इसके बाद दोबारा प्यार के रिश्ते में पड़ना, या ऐसी भावनाओं को भी मन में लाना गलत होगा। इसलिए पहले ही खुद को और उन्हें दोनों को समझा दें कि आप दोनों 'जस्ट फ्रेंड्स' हैं।

5. सबसे जरूरी बात

जिस तरह से आप लोग पहले बातें किया करते थे, एक दूसरे को प्यार के संकेत देते थे, ऐसा कुछ भी आगे नहीं होना चाहिए। ऐसी दोस्ती का कोई मतलब नहीं है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े