लाइव न्यूज़ :

चीटिंग करते रंगे हाथों पकड़ा जाए पार्टनर, तो करें ये 5 काम

By मेघना वर्मा | Updated: July 2, 2020 11:38 IST

अपने पार्टनर को चीटिंग करते रंगे हाथों पकड़ लें तो कुछ एक्शन्स ऐसे हैं जिन्हें आपको फौरन लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबहुत से लोगों को लगता है कि वो रोकर खुद को कमजोर साबित करते हैं। आपको इस सिचुएशन से बाहर आना होगा।

प्यार का रिश्ता विश्वास का रिश्ता होता है। आपके रिश्ते में प्यार और ईमानदारी दोनों होना चाहिए। प्यार के इस रिश्ते में अगर ईमानदारी ना हो तो ये रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ जाता है। कई रिश्ते इसलिए टूट जाते हैं क्योंकि सामने वाला अपने पार्टनर का विश्वास भी तोड़ते हैं और उनसे चीटिंग भी करते हैं। 

आप भी अगर कभी अपने पार्टनर को चीटिंग करते रंगे हाथों पकड़ लें तो कुछ एक्शन्स ऐसे हैं जिन्हें आपको फौरन लेना चाहिए। रोने या झगड़ा करने से आप सिर्फ पैनिक क्रिएट करेंगे। आज हम आपको यहां ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप फौरन ले सकते हैं।

1. खुद को शांत रखिए और बाकी के सबूत जुटाइए

हो सकता है पहली बार अगर आपने अपने पार्टनर को रंगे हाथों पकड़ा हो तो वो कोई ना कोई बहाना बनाकर या झूठ बोलकर आपको मना लें। मगर ऐसी स्थिती में आपके कान खड़े होने चाहिए। खुद को शांत रखकर उनपर पैनी नजर रखिए कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वो आपको फिर से धोखा देना शुरू कर रहे हों। आपके पीठ के पीछे क्या चीजें हो रही हैं इसे जानने की भी कोशिश करें। सारी इंफॉर्मेशन जुटा कर ही उनसे बात कीजिए।

2. सिचुएशन से खुद को बाहर निकालिए

जब आपको सबसे पहले कुछ पता चलता है तो आप बहुत घबरा जाते हैं। बार-बार दिमाग में वही ख्याल घुमड़ता रहता है। मगर आपको इस सिचुएशन से बाहर आना होगा। ताकि आप इस स्थिति को अच्छी तरह मैनेज कर पाएं।

3. अच्छे लोगों का साथ

ऐसी स्थिति में आपकी कंपनी या आपका साथ अच्छा होना चाहिए। आप जिन पर विश्वास करते हैं जैसे आपके दोस्त या परिवार वाले या जो आपको पॉजिटिव एनर्जी देते हैं उनसे मदद लीजिए। उनके साथ समय बिताइए ताकि आप दिमाग को शांत रख सकें। 

4. कभी-कभी रोना भी है सही

बहुत से लोगों को लगता है कि वो रोकर खुद को कमजोर साबित करते हैं। मगर ऐसा नहीं है कुछ स्थिती ऐसी हो जाती है जिसमें आप रोकर अपने गम को हल्का करते हैं। ये रोना आपके कमजोर होने की निशानी नहीं हैं बस आपके दिल को हल्का करने का जरिया है। इसलिए आप चाहें तो रोकर दिल हल्का कर सकते हैं। 

5. खुद के लिए समय निकालें

सामने वाले के लिए समर्पित होकर आपको धोखा मिला है इसलिए ये समय है कि आप खुद के लिए टाइम जरूर निकालें। एक्सरसाइज करें, जिम जाएं, किताबें पढ़ें जो भी चीजें आपको पसंद हों आप वहीं करें। इससे आपका मन शांत होगा और आप वापिस जीवन की पटरी पर आ सकेंगे।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े